उन्नाव: पथराव करने वाले 43 उपद्रवी गिरफ्तार, इंस्पेक्टर सहित 4 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड

Facebook
X
WhatsApp

यूपी के उन्नाव में बुधवार हुए उपद्रव और पथराव मामले में पुलिस ने अब तक 43 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। एसपी उन्नाव आनंद कुलकर्णी ने बताया कि एक इंस्पेक्टर कोतवाली और संबंधित चौकी इंचार्ज और दो सिपाहियों को भी निलंबित किया गया है। साथ ही, सीओ सिटी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। बता दें, बवाल के दौरान कुछ पुलिसकर्मी स्टूल और डलिया को सुरक्षा कवच की तरह इस्तेमाल करते दिखाई दिए थे।

उन्नाव में बीते मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई थी। मृतक के परिजनों ने बुधवार की सुबह उन्नाव-शुक्लागंज हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजनों की मांग थी कि उन्हें मुआवजा दिया जाए और कार मालिक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। पथराव में 15 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल हो गए।

इस दौरान बवाल की कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिसमें पुलिसकर्मी स्टूल और डलिया को सुरक्षा कवच की तरह इस्तेमाल करते दिखाई दिए। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तस्वीरें ट्वीट कर दी। इधर, यूपी पुलिस के ट्विटर हैंडल से उन्नाव के एसपी, स्थानीय थानेदार पर एक्शन का ट्वीट किया गया। एसपी उन्नाव आनंद कुलकर्णी ने इस मामले में बताया कि कल कोतवाली थाने में उपद्रव की घटना हुई, जिसमें अब तक 43 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। अभियोग पंजीकृत करके कठोर कार्रवाई की जा रही है। एक इंस्पेक्टर कोतवाली और संबंधित चौकी इंचार्ज को निलंबित किया गया है। 2 कॉन्स्टेबल को भी निलंबित किया गया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें