जौनपुर : ट्रक की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

Facebook
X
WhatsApp

उत्तरप्रदेश की जनपद जौनपुर में स्थानीय थाना क्षेत्र के मिसिरपुर गांव के पास शाहगंज-सुल्तानपुर मार्ग पर देर शाम साइकिल सवार की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित लोगों ने आधे घंटे तक मार्ग को जाम रखा। पुलिस ने शव व ट्रक को कब्जे में ले लिया। क्षेत्र के ही दुखई का पूरा निवासी विशाल (12) पुत्र जीतलाल साइकिल से रुधौली स्थित डेयरी पर दूध पहुंचाने जा रहा था। मिसिरपुर में जैसे ही वह राजमार्ग पर आया तभी सुल्तानपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके से ट्रक लेकर भागने लगा। पुलिस ने लोगों के सहयोग से ट्रक को 6 किमी दूर रामनगर के पास पकड़ लिया।

 

रिपोर्ट राकेश यादव

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें