मिर्जापुर : बसपा के बड़े नेताओं ने मांगा फाइव स्टार होटल में कमरा, मिर्जापुर जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

Facebook
X
WhatsApp

मिर्जापुर: बहुजन समाज पार्टी खुद को गरीबों और दलितों की हिमायती बताती है, लेकिन उसके नेता फाइव स्टार होटल से कम में ठहरने के लिए तैयार नहीं होते और एक आम कार्यकर्ता को इसके चलते पार्टी से इस्तीफा देना पड़ता है. बसपा के मिर्जापुर जिलाध्यक्ष रामाश्रेय भारती इसका उदाहरण हैं.

रामाश्रेय भारती ने अपने इस्तीफे के बारे में बताया है कि उन्होंने जिले के दौरे पर आ रहा बसपा पदाधिकारियों के लिए अष्टभुजा डाकबंगला बुक कराया था. लेकिन पदाधिकारी बड़े होटल में रहना चाहते थे. मेरे जैसे व्यक्ति के लिए होटल का खर्च वहन करना संभव नहीं था. साथ ही मुझे जानकारी दिए बगैर पदाधिकारियों का होटल में जाना भी ठीक नहीं था. इस कारण मैंने जिलाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया.

रामश्रेय वर्तमान में पहाड़ी ब्लॉक के दाढ़ीराम गांव से ग्राम प्रधान भी चुने गए हैं. इससे पहले वह जिला पंचायत सदस्य भी चुने गए थे. उधर बहुजन समाज पार्टी के नेताओं की सिटी ब्लॉक के वीरपुर गांव में हुई बैठक में भगवान दास रत्ना को मिर्जापुर का नया बसपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है. इस दौरान संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया.

मुख्य अतिथि व पूर्व एमएलसी डॉ. विजय प्रताप ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के निर्देश पर पासी समाज को सम्मान देते हुए भगवान दास रत्ना को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. कार्यकर्ता भगवान दास रत्ना के नेतृत्व में जिले में बसपा को मजबूत करने में जुट जाएं. आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दें. विधानसभा चुनाव अगले वर्ष फरवरी-मार्च में होगा. लिहाजा बूथ स्तर पर तैयारी शुरू कर दें.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें