बैंक कर्मी ने व्यापारी का रुपया जमा करने से किया इनकार

Facebook
X
WhatsApp

जौनपुर नगर के रामलीला भवन चौक के पास स्थित पंजाब नेशनल बैंक में रूपये जमा करने के लिये आये दिन ग्राहकों को जद्दोजहद करनी पड़ती है। ऐसा ही एक मामला आया। जब कैशियर ने ग्राहक का रुपया जमा करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद बैंक उपभोक्ता ने कोतवाली पुलिस से सम्पर्क किया। मौके पर दो पुलिसकर्मियों ने पहुंचकर रकम जमा कराया। फिलहाल आक्रोशित व्यापारियों ने उच्चाधिकारियों से शाखा प्रबंधक की शिकायत दर्ज कराया है। कहा कि अगर ऐसा ही रवैया रहा तो कोई भी व्यापारी बैंक से लेन देन नहीं करेगा।
जानकारी के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में नगर के व्यवसायी प्रेम जायसवाल बैग में पैसा भरकर जमा करने गये थे। बैग में कुल आठ लाख रुपये था। बैंक मैनेजर सुनील कुमार ने यह कहकर पैसा जमा करने से इनकार कर दिया कि इसमें बीस बीस रुपये का नोट 50 हजार रुपये है। छोटी नोट लेने में असक्षम बताकर ग्राहक को लौटा दिया। ग्राहक रुपये से भरा बैग लेकर बाजार होते हुए घर गया। रास्ते में अपनी दुकान पर रुककर कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह को समस्या बतायी।

जिसके बाद प्रभारी ने दो जवानों को भेज रुपया जमा कराया। इस बावत उपभोक्ता ने कहा कि जान हथेली पर रखकर रुपया लेकर बैंक जाते हैं। बैंक में पैसा न जमाकर वापस भेज देता है। इस दौरान यदि लूट या छिनैती की घटना हो जाये तो कौन जिम्मेदार होगा।
प्रेम जनरल स्टोर, ज्वाला ट्रेडिंग कम्पनी, अनिल जनरल स्टोर, आनन्द कुमार अमित कुमार, संजय ट्रेडर्स, मां अन्नपूर्णा भंडार आदि फर्म के अधिष्ठाताओं ने बैंक के जनरल मैनेजर, रिजर्व बैंक आफ इंडिया समेत सम्बन्धित लोगों को पत्र भेजकर बैंक की कार्य प्रणाली में सुधार की मांग की है। वहीं व्यवसायियों ने चेताया है कि सुधार न हुआ तो वे दूसरे बैंक की शाखा में खाता खोल लेेंग

रिपोर्ट – पठान अली

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें