यूपी: बदायूं में डबल डेकर बस ने बाइक रौंदी, दो लोगों की मौत

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। हादसे में बाइक सवार साले-बहनोई और मौसी की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हुई और बस को पकड़ लिया। साथ ही बस ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया गया है।

सिविल लाइंस थाना इलाके में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर एक डबल डेकर बस ने बाइक को रौंद दिया। बाइक सवार साले-बहनोई और साले की मौसी की मौत हो गई। तीनों ने हेलमेट भी नहीं लगाया था। तीनों बाइक सवार क्षेत्र के दहेमी गांव से शहर होते हुए बिनावर जा रहे थे।

उनकी बाइक दहेमी से निकली थी कि उसी समय बदायूं की ओर से चंदौसी जा रही डबल डेकर प्राइवेट बस ने टक्कर मारकर तीनों को कुचल दिया। इसमें साले और उनकी मौसी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साले के बहनोई ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बस पकड़ ली है। उसका ड्राइवर भी पकड़ा गया है। ये बस बदायूं से दिल्ली जा रही थी।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें