सोनभद्र: ढाई करोड़ के हाथी के दांत संग तीन तस्कर गिरफ्तार, वाराणसी ले जा रहे थे बेचने

Facebook
X
WhatsApp

सोनभद्र में पुलिस व वन विभाग की टीम को मंगलवार को बड़ी सफलता मिली। टीम ने दो करोड़ पचास लाख रुपये मूल्य के दो हाथी दांत के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तस्कर इसे बनारस ले जा रहे थे। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने मंगलवार को मीडिया को उक्त जानकारी दी। पकड़े गए आरोपी परमेश्वर प्रजापति, निवासी कुशीनिस्फ थाना घोरावल , भैया लाल मौर्या, निवासी अतरौली थाना घोरावल और धर्मलाल मौर्य निवासी अतरौली थाना घोरावल, जिला सोनभद्र को मीडिया के सामने पेश किया गया।

एसपी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि तस्कर हाथी के दो दांत लेकर बनारस जाने वाले हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष करमा व वन दरोगा सेक्सन अधिकारी करमा राबर्ट्सगंज रेंज सोनभद्र वन प्रभाग के नेतृत्व में राबर्ट्सगंज-मिर्जापुर राज्य मार्ग संख्या-5 पर राम मनोहर लोहिया महाविद्यालय डिलाही के पास नाका लगा दिया गया। चेकिंग के दौरान एक बाइक पर बोरे में दो हाथी दांत के साथ उक्त लोगों को पकड़ लिया गया। पकड़े गये हाथी दांत का कुल वजन 10 किलो 60 ग्राम पाया गया।

एसपी ने बताया कि इसकी अन्तराष्ट्रीय बाजार में मूल्य करीब दो करोड़ पचास लाख रुपये है। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। तस्करों को गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष करमा प्रदीप सिंह, वन दरोगा लवकुश सिंह सेक्शन अधिकारी करमा-राबर्टसगंज रेंज, सोनभद्र वन प्रभाग, उप निरीक्षक विनोद यादव, शेषनाथ यादव, हेड कांस्टेबल संजय सिंह यादव, सिपाही सतनाम , शशिकान्त, वन रक्षक हरस्वरूप सिंह शामिल रहे। एसपी ने इस सराहनीय कार्य को करने वाली टीम को उत्साहवर्द्धन के लिए नकद पुरस्कार से पुरस्कृत किया है।

रिपोर्ट – सुशील कुमार

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें