बिजनेसमैन की पत्नी से एकतरफा प्यार में पागल मुम्बई के डॉन ने 15 लाख देकर शूटर को भेजा जयपुर

Facebook
X
WhatsApp

राजस्थान की राजधानी जयपुर के करणी विहार पुलिस थाना इलाके में व्यापारी पर फायरिंग ​किए जाने के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जयपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी व एक शूटर को गिरफ्तार किया है। जयपुर फायरिंग का पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। मुम्बई का एक डॉन जयपुर बिजनेसमैन की पत्नी से एकतरफा प्यार करता था और पति को रास्ते से हटाने के लिए उसने 15 लाख में सौदा तय कर शूटर को उसे मारने के लिए जयपुर भेजा था।

बता दें कि जयपुर के करणी विहार थाना इलाके में 16 जून को गांधी पथ में दिनदहाड़े एक अपार्टमेंट के बाहर व्यापारी आदित्य जैन पर फायरिंग हुई थी। जयपुर की करणी विहार थाना पुलिस ने व्यापारी आदित्य जैन पर फायरिंग करने के मामले में महाराष्ट्र निवासी मुख्य आरोपी कमलेश शेषराव शिंदे के साथ ही शूटर सावन कुमार को पकड़ा है।

डीसीपी जयपुर वेस्ट प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि फायरिंग की घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और तमाम सीसीटीवी कैमरे खंगाले। इस दौरान पीठ पर बैग लगाए बाइक सवार दो युवकों की तलाश शुरू की गई। व्यापारी से पूछताछ के बाद महाराष्ट्र निवासी मुख्य आरोपी कमलेश शेषराव शिंदे पर संदेह जाहिर किया गया। फिर कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पुलिस महाराष्ट्र पहुंची और कमलेश शेषराव शिंदे को पकड़कर जयपुर लाई।

जयपुर पुलिस की मानें तो इस वारदात का मुख्य सूत्रधार महाराष्ट्र निवासी कमलेश शेषराव शिंदे है। व्यापारी आदित्य के परिवार के साथ महाराष्ट्र में रहकर व्यापार कर रहा था। इस दौरान पास ही कंस्ट्रशन का काम कर रहे कमलेश शेषराव शिंदे का आदित्य जैन की पत्नी से संपर्क हुआ। इसके बाद कमलेश शिंदे ने उसकी पत्नी से मोबाइल फोन पर संपर्क बढ़ाया।

अपनी पत्नी से संपर्कों के चलते विवाद होने पर आदित्य परिवार सहित जयपुर आ गया और यहां दूसरा व्यवसाय शुरू किया, लेकिन कमलेश शिंदे उसकी पत्नी की तलाश करता हुआ जयपुर पहुंच गया और उससे नजदीकी बढ़ाता रहा। आदित्य ने जब इसका विरोध किया तो कमलेश ने उसे रास्ते से हटाने के लिए 15 लाख रुपए में मंगेश प्रभाकर से सौदा तय किया। मंगेश ने सौरभ को सुपारी देकर आदित्य को रास्ते से हटाने के लिए जयपुर भेजा और व्यापारी पर फायरिंग कराई।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें