महोबा: शादी के दूसरे दिन नई-नवेली दुल्हन की ऐसी हरकत, मचा हड़कंप

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां शादी के दूसरे दिन ही नई नवेली दुल्हन ने घर के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर लिया और वहां से फरार हो गई। लुटेरी दुल्हन के इस कारनामे को सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया

वहीं, दूसरी तरफ इस घटना से दूल्हा और उसका परिवार सहम गया। वो अब लुटेरी दुल्हन के खिलाफ पुलिस स्टेशन में फरियाद लेकर पहुंचा और दुल्हन को जल्द ही गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान पीड़ित दूल्हे ने आरोप लगाया कि शादी कराने वाले मीडिएटर ने भी शादी के नाम पर उनसे एक लाख रुपया ऐंठ लिए। यह घटना महोबा जिले के रिवई चौकी क्षेत्र के भटीपुर गांव की है।

बता दे कि गांव निवासी शैलेन्द्र कुमार ने बताया है कि उसकी मां और मौसी के बीच उसके रिश्ते की बात चल रही थी। इसी बीच बम्हौरीकलां चरखारी गांव निवासी एक युवक ने रिश्ता बताते हुए शादी कराने की बात कही। लड़की वालों की गरीबी का वास्ता देकर शादी का पूरा खर्चा उठाने की शर्त रखी। बात तय होने के बाद लड़की देखने की तिथि निर्धारित हुई और रिवई गांव में लड़की देखने का कार्यक्रम रखा गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, शादी फिक्स होने के दौरान मीडिएटर ने शादी के खर्चे के नाम पर उनसे 1 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद 21 जून को गांव के ही देवी के एक मंदिर में दोनों की शादी हुई। गृह प्रवेश के बाद घर में सोने-चांदी के गहने और नकदी देखकर दुल्हन ने उन पर हाथ साफ कर लिया। सारा पैसा और गहने लेकर वो घर से फरार हो गई।

दूल्हा पक्ष का आरोप है कि जब मीडिएटर को दुल्हन के घर से भागने की खबर दी गई तो वह उल्टा उन्हें ही फोन पर धमकी दे रहा है। तो वहीं, अब पीड़ित ने रिवई चौकी पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी और दुल्हन को जल्द ही गिरफ्तार करने की मांग की। वहीं, लुटेरी दुल्हन के इस कारनामे को सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें