कुछ महीने पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत और तापसी पन्नू के बीच ट्विटर पर काफी जबरदस्त लड़ाई देखने को मिली थी। कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट बैन होने के बाद ये लडाई शांत थी लेकिन हाल ही में कंगना की बहन ने एक बार फिर तापसी को लेकर हल्के कमेंट किए। जिसके बाद ये लड़ाई चर्चा में आ गई। इस सबको लेकर तापसी का कहना है कि उनकी निजी जिंदगी में कंगना की कोई जगह नहीं है।
तापसी पन्नू ने कहा कि वह कभी नहीं चाहती थीं कि कंगना रनौत की मौजूदगी उनके आसपास हो। अब जबकि कंगना को ट्विटर से प्रतिबंधित कर दिया गया है तो उनको इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि कंगना को ट्विटर पर याद करने जैसी तो कोई बात ही नहीं है।
ट्विटर पर कंगना को याद करने के सवाल पर तापसी ने कहा, मैं उनको बिल्कुल भी मिस नहीं करती। कंगना मेरे निजी जीवन में एकदम अप्रासंगिक है। वह भी मेरी तरह एक्ट्रेस हैं तो इस तरह जरूर वो मेरी कलीग हैं लेकिन उसस ज्यादा मेरी ज़िंदगी में उनकी कोई प्रासंगिकता नहीं है। मेरे मन में उसके लिए कोई भावना नहीं है, ना अच्छी ना ही बुरी। मैं एक तरह से उनको लेकर उदासीन हूं, क्योंकि वो मेरे लिए कोई प्रासंगिकता नहीं रखती हैं।
तापसी पन्नू इन दिनों अपनी नई फिल्म हसीन दिलरुबा को लेकर चर्चा में हैं। अगले महीने रिलीज होने वाली इस फिल्म में तापसी के साथ विक्रांत मेस्सी और हर्षवर्धन राणे नजर आएंगे। यह फिल्म एक मिस्ट्री थ्रिलर है। विनील मैथ्यू ने इस फिल्म को निर्देशित किया है। ये फिल्म पिछले साल ही रिलीज होनी थी लेकिन कोरोना के चलते इसकी रिलीज को टाल दिया गया था। अब जो जुलाई को ये मिस्ट्री थ्रिलर नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।









