महाराष्ट्र : राज ठाकरे के कुत्‍ते जेम्स का हुआ निधन, भावुक होकर दी अंतिम

Facebook
X
WhatsApp

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के पालतू कुत्ते जेम्स की 28 जून को मौत हो गई। अपने प्यारे पालतू कुत्ते की मौत से राज ठाकरे भावुक हो गए। राज ठाकरे ने ‘जेम्स’ की पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। जेम्‍स की मौत के बाद अंतिम विदाई समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मनसे प्रमुख ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

जेम्स लंबे समय तक डॉग लवर मनसे प्रमुख के साथ रहे। कुत्ता ग्रेट डेन नस्ल का था। जैसे-जैसे कुत्ता बूढ़ा होता गया, वह कमजोर होता गया और उसने सोमवार को अंतिम सांस ली।कहा जाता है कि राज ठाकरे अपने प्यारे कुत्ते की मौत से सदमे में हैं। जेम्स को उनकी कई तस्वीरों में राज ठाकरे के साथ देखा जा सकता है। मनसे प्रमुख जेम्स को विभिन्न दौरों पर अपने साथ ले गए।

राज ठाकरे के पास ग्रेट डेन नस्ल के कुल तीन कुत्ते थे। दो कुत्ते-बॉन्ड और शॉन-पहले ही मर चुके थे और अब जेम्‍स भी उन्‍हें छोड़कर चला गया।। बॉन्ड की उम्र 12 साल थी जब उनकी मौत एक प्राकृतिक, उम्र के चलते उसकी मौत हुई थी। कुत्ते ने परेल के एक पशु चिकित्सालय में अंतिम सांस ली।

बॉन्ड का अंतिम संस्कार भी इसी तरह से एक श्मशान घाट में किया गया। अगस्त 2015 में बॉन्ड ने उस समय सुर्खियां बटोरीं, जब उसने ठाकरे की पत्नी शर्मिला के चेहरे पर काटा था। कुत्ते के हमले के बाद शर्मिला को 65 टांके लगे थे। बाद में उन्हें आपातकालीन सर्जरी करानी पड़ी। राज अपने सभी कुत्तों के साथ परिवार के सदस्यों की तरह व्यवहार करते थे। राज के बेटे अमित ठाकरे भी डॉग लवर हैं उसके पास भी दो कुत्ते हैं- मुफासा (गोल्डन रेस्ट्रिवर) और ब्लू (हस्की) है।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें