जौनपुर : अनियंत्रित वाहन की चपेट में आने से युवक सहित कई घायल

Facebook
X
WhatsApp

जौनपुर शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे नगर के आजमगढ़ मार्ग पर एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन कईयों को अपने चपेट में लेकर ज़ख्मी कर दिया।

जानकारी के अनुसार आजमगढ़ मार्ग स्थित कांशीराम आवास कालोनी के पास अम्बारी की तरफ से आरही एक तेज़ रफ़्तार अनियंत्रित चार पहिया वाहन ने नगर के भटियारीसराय मोहल्ला निवासी 30 वर्षीय आकाश पुत्र अलाउद्दीन को अपने चपेट में लेते हुए भागने लगा तब तक स्थानीय लोगों ने उसे रोकने के प्रयास में तीन चार लोगों को ज़ख्मी कर दिया।मगर तब तक लोगों वाहन चालक को रोक लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।इसी बीच मौका पाकर वाहन चालक फरार हो गया।और मौके पर जुटे लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया।मामले की जानकारी होने पर प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर घायल को राजकीय पुरुष चिकित्सालय में भर्ती कराया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतू चिकित्सकों ने घायल युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

रिपोर्ट -पठान अली

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें