जौनपुर : मनबढ़ों ने गिराई दीवाल व पिलर चपेट में आने पर वृद्धा हुई घायल

Facebook
X
WhatsApp

जौनपुर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सबरद गांव में दबंगों ने एक गरीब परिवार की दीवार व पिलर गिरा दिया जिसकी चपेट में आने पर पीड़ित की मां घायल हो गई पीड़ित शिकायत लेकर शाहगंज कोतवाली पहुंचा लेकिन न्याय नहीं मिल सका अब पीड़ित जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई हैमिली जानकारी के अनुसार सबरद गांव निवासी कमला विश्वकर्मा का आरोप है कि पड़ोसी राजेश एवं नागेश पुत्र कालिका श्रीवास्तव मेरे दरवाजे पर चार पहिया वाहन खड़ा करते हैं जिससे हम सभी को आने जाने में असुविधा होती है पड़ोसियों से वाहन खड़ा करने के लिए मना किया तो मेरी दीवार व पिलर गिरा दिया जिसकी चपेट में आने से पीड़ित की मां प्रभु देवी घायल हो गई पीड़ित द्वारा घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई लेकिन कोई कार्रवाई ना होने पर पीड़ित ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।

रिपोर्ट -पठान अली

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें