बिहार में अनलॉक-4, सीएम ने किया ऐलान,स्कूल और कॉलेज खोलने की अनुमति

Facebook
X
WhatsApp

बिहार की जनता को अनलॉक के चौथे चरण से बड़ी राहत मिलने वाली है। नीतीश सरकार ने अनलॉक 4 के तहत प्रदेश में स्कूल-कॉलेज सहित अन्य संस्थानों को भी खोलने का फैसला किया है। खुद सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर अनलॉक 4 की जानाकरी दी। उन्होंने लिखा कि कोरोना की समीक्षा बैठक के बाद सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों को सामान्य रूप से खोलने का फैसला लिया गया है। हालांकि इन कार्यालयों में केवल वैक्सीनेटेड लोग ही प्रवेश पा सकेंगे।

इसके अलावा नीतीश सरकार ने अहम फैसला लेते हुए 11वीं और 12वीं तक के स्कूल सहित कॉलेज, टेक्निकल इंस्टीट्यूट, सरकारी प्रशिक्षण संस्थान को 50 फीसदी छात्रों की उपस्थिति के साथ खोलने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा रेस्टोरेंट और खाने की दुकान भी खोलने की अनुमति देते हुए बिहार सरकार ने बड़ी छूट दी है।

CM ने कहा है कि बिहार में अब सभी होटल और रेस्टोरेंट भी 50% बैठने की क्षमता के साथ खुल सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेजों में 18 वर्ष से ऊपर के स्टूडेंट्स के लिए वैक्सीनेशन की विशेष व्यवस्था की जाएगी। बिहार में अनलॉक-4 के बारे में डिटेल गाइडलाइंस शाम तक जारी किए जाएंगे।

बता दें कि लॉकडाउन और अनलॉक के दौरान भी कोरोना संक्रमण में गिरावट आई है। लेकिन अभी भी राज्य में 100 से अधिक नए मामले प्रतिदिन मिल रहे हैं। जिलों से भी सुझाव आए हैं कि पूरी तरह से पाबंदियों को अभी नहीं हटाया जाना चाहिए। CM लगातार क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप के साथ मीटिंग कर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें