मालिक को लखपति बनाएगा ये बकरा, जानिए इस काले बकरे का मोल क्यों लगाया जा रहा 5 लाख रुपए ?

Facebook
X
WhatsApp

यूपी के फिरोजाबाद में एक काले बकरे ने अपने मालिक की किस्मत बुलंद कर दी। दरअसल, बकरे के शरीर पर ‘अल्लाह’ लिखा हुआ है। यह जानकारी जब लोगों को हुई तो दूर-दूर से लोग बकरे को खरीदने के लिए आने लगे। बकरीद करीब आते-आते अब इस बकरे के खरीदारों की संख्या बढ़ने लगी है और लोग पांच लाख रुपए तक देने को तैयार हैं। हालांकि, मालिक का कहना है कि वह बकरे को 10 लाख रुपए में बेचेगा।
दरअसल, ईद-उल-अजहा (बकरीद) की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस त्योहार पर बकरे की कुर्बानी दी जाती है। इससे पहले बकरे को खरीद कर उसे खिलाया-पिलाया जाता है। ऐसे में लोग बकरों को खरीदते हैं। वहीं, जिन बकरों पर कुदरती ‘अल्लाह’ लिखा होता है, उसके लिए लोग मुंह मांगी कीमत देने को तैयार होते हैं। सामान्य तौर पर बकरे की कीमत 15 हजार तक होती है, लेकिन कुछ खास किस्म के बकरों की कीमत भी बढ़ जाती है। फिरोजाबाद के थाना फरिहा के गांव रखाबली में रहने वाले सुरेंद्र सिंह के साथ भी ऐसा हुआ। उनके बकरे के शरीर पर कुदरती अल्लाह लिखा है।

सुरेंद्र सिंह मनरेगा में काम करने वाला मजदूर है। वह अपने परिवार के साथ गांव में रहते हैं। उनके पास कुछ जानवर भी हैं। इसी में एक बकरा भी है, जिसके शरीर पर अल्लाह लिखा हुआ है। जानकारी लोगों को हुई तो वो बकरे को देखने के लिए दूर-दूर से आने लगे। लोग इस बकरे को खरीदने के लिए लाखों रुपए कीमत लगाने लगे। अ मजदूर परिवार बकरे की कीमत से अपनी किस्मत बदलने की उम्मीद कर रहा है। सुरेंद्र का कहना है कि बकरे को 10 लाख रुपए में बेचेगा।

सुरेंद्र ने कहा कि बकरे पर अल्‍लाह ल‍िखा है और यह कुर्बानी का बच्‍चा है। इस वजह से इसे देखने के ल‍िए लोगों की भीड़ पहुंच रही है। उन्होंने बताया कि बकरे की कीमत पांच लाख रुपए तक लग चुकी है, लेकिन वह इस बकरे को 10 लाख रुपए में ही बेचेगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें