दिलीप कुमार के एक ऑटोग्राफ के लिए अमिताभ बच्चन ने आधे घंटे तक किया था इंतजार

Facebook
X
WhatsApp

98 साल की उम्र में इस फानी दुनिया से दिग्गज कलाकर दिलीप साहब रुखस्त हो गए। शताब्दी के सबसे बडे़ स्टार के जाने से उनके फैंस सहित फिल्मी दुनिया में मातम पसरा हुआ है। जहां दिलीप कुमार को राखी बांधने वाली लता मंगेशकर ने उनकी पुरानी फोटो शेयर कर दुख जाहिर किया है। वहीं अमिताभ बच्चन ने कहा कि दिलीप साहब एक्‍टर नहीं बल्कि सिनेमा के संस्‍थान थे। इन सब के बीच आपको पता है कि दिलीप साहब के एक ऑटोग्राफ के लिए अमिताभ बच्चन ने आधे घंटे तक इंतजार किया था।

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और हिंदी सिनेमा के ‘ट्रेजडी किंग’ दिलीप कुमार का बुधवार (7 जुलाई) सुबह 7.30 निधन हो गया। एक्टर ने मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन से पूरा हिंदी सिनेमा शोक में डूबा है। जहां दिलीप कुमार को राखी बांधने वाली लता मंगेशकर ने उनकी पुरानी फोटो शेयर कर दुख जाहिर किया है। वहीं अमिताभ बच्चन ने लिखा कि जब भारतीय सिनेमा की हिस्ट्री लिखी जाएगी, वो हमेशा ‘दिलीप कुमार से पहले और दिलीप कुमार के बाद’ लिखा जाएगा।
एक तरफ बॉलीवुड के सुपर स्टार अमिताभ बच्चन की फैन फोलोइंग पूरी दुनिया में हैं। वहीं दूसरी तरफ खुद बिग बी दिलीप कुमार के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। अपना एक पुराना किस्सा शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने बताया का थी एक बार उनको दिलीप साहब का ऑटोग्राफ लेने के लिए करीब आधे घंटे तक लाइन में खड़ा रहना पड़ा था। बॉलीवुड के ‘शंहशाह’ अमिताभ बच्चन ने खुलासा किया था कि वो होटल के बाहर आधे घंटे तक दिलीप साहब का ऑटोग्राफ लेने के लिए इंतजार करते रहें।
दरअसल, इस बात का खुलासा अमिताभ बच्चन ने फिल्मफेयर अवॉर्ड के दौरान किया था, उन्होंने दिलीप कुमार के साथ फिल्म ‘शक्ति’ में काम किया था। इस फिल्म के लिए बिग बी को बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया था। तब उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि जिस महान एक्टर का एक ऑटोग्राफ लेने के लिए वो आधे घंटे तक खड़े रहे, कभी उनके साथ काम करने का मौका मिलेगा।
अमिताभ बच्चन को दिलीप कुमार के जाने से गहरा सदमा लगा है।दिलीप कुमार के निधन पर अमिताभ बच्चन शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि एक संस्था चली गई.. भारतीय सिनेमा का इतिहास जब भी लिखा जाएगा, वह हमेशा ‘दिलीप कुमार से पहले और दिलीप कुमार के बाद’ लिखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें..गहरा दुख हुआ है।
वहीं बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने कहा कि आज मैंने अपने भाई को खो दिया है। मैं उनकी यादों को हमेशा मेरे दिल में रखूंगा। एक्टरअजय देवगन ने शोक व्‍यक्‍त करते हुए लिखा कि दिलीप साहब के साथ कई पल साझा किए है। कुछ बेहद निजी, कुछ मंच पर। एक टाइमलेस एक्टर। दिल टूटा गया। सायरा बानो जी के लिए गहरी संवेदनाएं। इधर अक्षय कुमार ने लिखा कि दुनिया में कई हीरो हो सकते हैं, लेकिन हम एक्टर्स के लिए दिलीप साहब असली हीरो थे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें