दिल्ली में CBI दफ्तर के बाहर लगी आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियां मौके पर मौजूद

Facebook
X
WhatsApp

दिल्ली में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के हेडक्वार्टर में गुरुवार (08 जुलाई) को दोपहर में आग लग गई। सीबीआई हेडक्वार्टर पार्किंग एरिया में आग लगने की सूचना मिली थी। फायर कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कम से कम पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। सीबीआई दफ्तर में आग लगने के बाद तमाम अफसर बाहर निकल गए। बिल्डिंग से धुएं का गुबार निकलता हुआ देखा गया है। दमकल विभाग के अधिकारियों ने आग बुझाने पर काबू पा लिया है। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दिल्ली फायर सर्विस के चीफ अतुल गर्ग के मुताबिक रोधी रोड में स्थित सीबीआई हेडक्वार्टर में आग दोपहर 11 बजकर 36 मिनट पर लगी थी। अतुल गर्ग ने कहा, ”एसी प्लांट के कमरे के अंदर बेसमेंट में आग लग गई थी। हमने दमकल की गाड़ियां भेजीं और 20-30 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया था। हमें शक है कि एक बिजली के केबल या ट्रांसफार्मर में आग लग गई जो बाद में कमरे में फैल गई।”

घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने कहा है कि आग सीबीआई हेडक्वार्टर के भीतर पार्किंग एरिया में लगी थी। पार्किंग एरिया से धुंआ निकलता देख अधिकारी कार्यालय के बाहर निकल गए थे। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। ये भी नहीं पता चल पाया है कि आग फ्लोर पर लगी थी या दिवारों पर।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें