जानिए इस बकरे की कीमत क्यों लगाई जा रही है 11 लाख रुपए ?

Facebook
X
WhatsApp

सफेद और काले रंग के एक बकरे ने यूपी के अमरोहा जिले में अपने मालिक की किस्मत बुलंद कर दी। दरअसल, बकरे के शरीर पर एक तरफ ‘ॐ’ तो दूसरी तरफ ‘अल्लाह’ लिखे होने की वजह से यह भी खास बना गया है। वहीं, इस बकरे की चर्चा जब सोशल मीडिया पर लोगों को हुई तो वो दिल्ली तक से बकरे को खरीदने के लिए अमरोहा जिले के ख्यालीपुर गांव पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।

एक तरफ ‘ॐ’ तो दूसरी तरफ ‘अल्लाह’ लिखे होने की वजह यह बकरा इन दिनों चर्चा का विषय बन गया है। बता दें कि यह बकरा ताराचंद का है और ताराचंद अमरोहा जिले के औद्योगिक नगरी गजरौला के ख्यालीपुर गांव में रहता है। बकरे पर ‘ॐ’ तो दूसरी तरफ ‘अल्लाह’ लिखे होने की वजह से लोगों इसे खरीदने के लिए उत्सुक दिखी दे रहे है। बता दें कि इस बकरे की कीमत एक लाख रुपए लगाई गई है। हालांकि बकरा स्वामी द्वारा इसे करीब 11 लाख रुपए में बेचा जाएगा।

आपको बता दें कि इस बकरे पर कुदरती तौरसे एक तरफ ‘ॐ’ तो दूसरी तरफ ‘अल्लाह’ लिखा नजर आ रहा है। इसकी जानकारी होने पर आसपास के गांव के ही नहीं बल्कि दिल्ली तक के खरीदार ग्रामीण के घर पहुंच गए हैं। अब देखना यह है कि कुदरती लिखावट के इस बकरे को कौन खरीदेगा और कितनी कीमत में खरीदेगा। यह देखने का विषय है। हालांकि, बकरे मालिक ताराचंद ने अधिक कीमत के लिए सोशल मीडिया पर अपना मोबाइल नंबर भी जारी किया है, ताकि उसके यहां पहुंचने में किसी को कोई दिक्‍कत न हो।

वैसे ईद उल अजहा (बकरीद) का त्योहार नजदीक है, इसलिए इन दिनों बकरों की खरीद-फरोख्त जोरों पर है। इससे साफ है कि इस बकरे की कीमत अभी और बढ़नी तय है। तो वहीं, ताराचंद की मानें तो बकरे पर एक तरफ ओम और दूसरी तरफ मोहम्‍मद लिखे होने की वजह से उसके मालिक को उम्‍मीद है कि उसे अब वह 11 लाख रुपये से कम कीमत पर तो कतई नहीं बेचेगा।

इससे पहले यूपी के फिरोजाबाद के थाना फरिहा के गांव रखाबली के सुरेंद्र सिंह के एक बकरे के ऊपर शरीर पर अल्लाह लिखा होने की जानकारी लोगों को हुई तो वो न सिर्फ बकरे को देखने के लिए दूर-दूर से आने लगे बल्कि बकरे की कीमत धीरे-धीरे बढ़कर 5 लाख रुपये तक जा पहुंची है। यही नहीं, सुरेंद्र सिंह का परिवार अब बकरे की कीमत से अपनी किस्मत बदलने की उम्मीद कर रहा है। अब वह अपने बकरे को 10 लाख की कीमत पर बेचने की बात कर रहे हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें