UP पंचायत चुनावों में हिंसा पर मायावती बोलीं- सपा सरकार की यादों को ताजा करती हैं घटनाएं

Facebook
X
WhatsApp

लखनऊ. यूपी में पंचायत चुनाव के दौरान प्रदेश भर में हो रही घटनाओं पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने चिंता जाहिर की है. दरअसल जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के बाद ब्लॉक प्रमुख के चुनावों में नामांकन के दौरान प्रदेश भर में कई घटनाएं सामने आई हैं. जिन पर मायावती ने कहा है कि भाजपा सरकार में ऐसी घटनाएं सपा शासनकाल की यादों को ताजा करते हैं. इसीलिए बसपा इन चुनावों में प्रतिभाग नहीं कर रही हैं।

मायावती ने कहा है कि यूपी पंचायत चुनाव में भाजपा द्वारा पहले जिला पंचायत अध्यक्ष, फिर ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के दौरान सत्ता और धनबल का घोर दुरुपयोग किया गया. यह सपा शासनकाल किया गया दिलाता है।

मायावती ने ट्वीट करते हुए कहा,”यूपी पंचायत चुनाव में भाजपा द्वारा पहले जिला पंचायत अध्यक्ष व अब ब्लॉक प्रमुख के चुनाव के दौरान भी सत्ता व धनबल का घोर दुरुपयोग व हिंसा आदि जो हो रही है, वह सपा शासन की ऐसी अनेकों यादें ताजा कराता है. इसीलिए बीएसपी ने इन दोनों अप्रत्यक्ष चुनावों को नहीं लड़ने का फैसला लिया।

उन्होंने लिखा है, “अब यूपी विधानसभा का चुनाव निकट है, तब भाजपा सरकार के विरूद्ध सपा जो जुबानी विरोध व आक्रामकता दिखा रही है. वह घोर छलावा व अविश्वसनीय, क्योंकि इन्हीं सब सत्ता के दुरुपयोग व हर कीमत पर चुनाव जीतने आदि के लिए सपा का पूरा शासनकाल काफी चर्चाओं में रहा. जनता कुछ भी नहीं भूली।

उन्होंने आगे लिखा है कि साथ ही, बात-बात पर ’हल्लाबोल’ के तेवर वाली सपा यहां के गरीबों, किसानों व बेरोजगारों आदि के अधिकारों तथा दलितों, पिछड़ों व मुस्लिम समाज के ऊपर यहां लगातार हो रहे अन्याय-अत्याचार व हिंसा आदि पर अभी तक निष्क्रिय क्यों रही है? यह भी सोचने की बात है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें