मीरा राजपूत के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में ‘ठगी’, बोलीं- जो दिखाया वो नहीं दिया

Facebook
X
WhatsApp

पिछले कुछ सालों से ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड काफी बढ़ गया है. लोग घर बैठे अपनी मन पसंद चीजों को सेलेक्ट करते हैं और मनचाही ऐप के जरिए उसे ऑर्डर कर लेते हैं. लेकिन कई बार लोगों के लिए ये सिरदर्द भी बन जाता हैं, क्योंकि जो दिखता है, वह मिलता नहीं है. ऐसे ही कुछ बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत के साथ हुआ. मीरा राजपूत के साथ ऑनलाइन शॉपिंग में ‘ठगी’ हो गई, जिसके बार में उन्होंने सोशल मीडिया पर खुलासा किया।

दरअसल, मीरा राजपूत ने ऑनलाइन शॉपिंग की थी, जिसमें वह ठगी की शिकार हो गईं. इस बात की जानकारी खुद मीरा ने अपनी एक इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने नए फोन कवर का फोटो शेयर किया है. उन्होंने बताया है कि इस फोन कवर के चलते उन्हें ठग लिया गया है।

तस्वीर शेयर करते हुए मीरा ने लिखा, ‘एक बेकार विज्ञापन के झांसे में आकर मैंने यह फोन कवर खरीद लिया. तस्वीर में जैसा दिखाया गया था वैसा यह बिल्कुल नहीं है और बेकार से प्लास्टिक का बना हुआ है. लेकिन काम फिर भी ठीक ठाक ही कर रहा है. मुझे एक स्लिंगी कवर चाहिए था ताकि मैं वॉक पर बिना बैग के जा सकूं. . मुझे हंसी आ रही है यह सोचकर कि कितने सालों बाद मैं ऐसे ठगी गई हूं।

उन्होंने आगे लिखा, ‘मेरे फोन को इस कवर में जो कुशन के सपोर्ट से एक जगह टिका रहना है. लेकिन कुशन तो पहले से ही निकल रहे हैं. अब यह स्टीकर ही मेरे फोन को वॉक के दौरान गिरने से बचाएंगे.’
आपको बता दें कि मीरा राजपूत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में उन्होंने शाहिद कपूर के साथ अपनी 5वीं शादी की सालगिरह मनाई थी. इस मौके पर उन्होंने पति शाहिद कपूर के साथ बेहद रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें