मुंबई में दिनदहाड़े तलवार से वकील पर हमला, वीडियो वायरल , तीन लोगों को किया गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

मुंबई में दिनदहाड़े तलवार, डंडों को लेकर एक वकील पर हमला करने का वीडियो सामने आया है। रविवार (18 जुलाई) को मुंबई के एक बिजी सड़क पर सरेआम एक वकील पर तलवारों और रॉड से कुछ बदमाशों ने हमला किया। पूरी घटना का वीडियो मोबाइल के कैमरे में आसपास मौजूद लोगों ने कैद की है। वीडियो के सामने आने के बाद इस मामले में मुंबई पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वकील पर हमला करने में 15 से ज्यादा लोग शामिल थे। हालांकि वकील मौके से भागने में सफल रहा लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। वकील को पीटने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो पर में दिख रहा है कि लगभग दर्जन भर लोग एक साथ आकर एक वकील पर तलवार और रॉड से अचानक हमला कर देते हैं। हालांकि कुछ लोगों ने अधिवक्ता को बचाने की कोशिश भी की है, लेकिन हमलावरों ने उनपर भी उसके लिए हमला किया।

इस पूरे मामले में मुंबई के दहिसर पश्चिम में एमएचबी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने कहा है कि संपत्ति के विवाद के कारण वकील पर बदमाशों ने हमला किया था। अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। दंगा और हत्या के प्रयास के लिए संबंधित धाराओं के तहत सभी लोगों पर केस दर्ज किया गया है। एमएचबी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 307, 326,324, 504 और 506 के तहत की एफआईआर दर्ज गई है।

ये घटवना बोरिवली की है। जिस वकील पर हमला हुआ उनका नाम नाम सत्यदेव जोशी है। वायरल वीडियो पर कई लोगों ने कमेंट कर लिखा कि मुंबई में इस तरह सरेआम किसी पर हमला होना, देखकर ऐसा लगता है कि शहर में पुलिस और प्रशासन नाम की कोई चीज ही नहीं है।

मुंबई के एक वकील ने हमले का वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ”वकील सत्यदेव जोशी पर कांदिवली में स्थानीय गुंडों द्वारा आज  तलवारों से हमला किया गया। जब वह अपने काम कर लौट रहे थे। फिलहाल वह घयाल हैं और अस्पताल में भर्ती हैं।”

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें