सब्जी बेचकर गुजारा करने वाले किसान के इलाज कराने के लिए रखे थे 2 लाख रुपए ,कुतर गए चूहे

Facebook
X
WhatsApp

एक बेहद ही भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। घटना तेलंगाना के महबूबाबाद वेमुनुर गांव की है। यहां के एक सब्जी उगाकर गुजारा करने वाले किसान एक चूहे ने 2 लाख रुपए चबा लिए। पाई-पाई जोड़कर किसान ने ये दो लाख रुपए एक बेहद महत्वपूर्ण काम के लिए बचाये थे। रेड्या नाइक नाम के इस किसान ने इन पैसों को अपनी अलमारी में रख दिया। इन 2 लाख में से कुछ रुपए उसने अपने रिश्तेदारों से उधार लिए थे, लेकिन निरंकुश चूहे को किसान की माली हालत पर बिल्कुल तरस नहीं आया और उसने उसके दो लाख रुपए कुतर डाले।

रेड्या नाइक दो पहिया वाहन पर सब्जी बेचकर अपने परिवार का पेट भरते हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि उन्होंने एक कॉटन बैग में इन रुपयों को रखा था। नाइक ने कहा कि सब्जियों को बेजने के बाद की यह मेरी बचत के रुपए थे। जब मैंने उस बैग को खोला तो मेरे होश उड़ गए। 500 के सारे नोट चूहों ने कुतर डाले थे।

नाइक ने कहा कि फटे हुए नोट देखकर उन्हें बहुत बड़ा झटका लगा। फटे हुए नोटों को बदलने के लिए वह स्थानीय बैंकों में गए, लेकिन बैंक अधिकारियो ने उनके रुपए बदलने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं नोट बदलने के लिए महबूबाबाद की कई बैंकों में गया, लेकिन सभी ने नोट बदलने से इंकार कर दिया। नाइक को बैंकों ने आरबीआई से संपर्क करने की सलाह दी। हालांकि आरबीआई का बैंकों को गंदे और क्षतिग्रस्त नोटों को बदलने का निर्देश है, लेकिन चूहों द्वारा कुतरे हुए नोटों के बारे में कुछ भी नहीं बताया गया है।
पीड़ित नाइक पेट में गंभीर दर्द से पीड़ित हैं। उन्होंने डॉक्टरों से परामर्श लिया, जहां उन्हें पता चला कि उनके पेट में एक गांठ। डॉक्टरों ने उन्हें महबूबाबाद के निजी अस्पताल में जाकर सर्जरी कराने की सलाह दी, जिसमें 4 लाख रुपए का खर्चा आना था।

जैसे ही नाइक दी दुर्दशा की खबर मीडिया में फैली, तेलंगाना की आदिवासी, महिला और बाल कल्याण मंत्री सत्यवती राठौड़ ने किसान की सहायता का आश्वासनन दिया और कहा कि नाइक को उनकी बीमारी के लिए चिकित्सा देखभाल मिलेगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें