योगी सरकार की दिल्ली में बड़ी कार्रवाई, रोहिंग्याओं के कब्जे से मुक्त कराई 2.10 हेक्टेयर जमीन

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिल्ली के मदनपुर खादर में रोहिंग्याओं के अवैध कब्जे से 150 करोड़ की जमीन खाली कराई गई है। यह जमीन यूपी सिंचाई विभाग की थी, जिसपर रोहिंग्याओं के अवैध कब्जे थे। शासन के अधिकारियों ने सुबह 4 बजे ही कार्रवाई करते हुए रोहंगिया कैम्पों को हटाया और अवैध कब्जे तोड़े। इस कार्रवाई में उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की 2.10 हेक्टेयर जमीन मुक्त कराई गई है।

बता दें, मदनपुर खादर में एक्शन से पहले यूपी सरकार के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ने पहला कहा था, ‘दिल्ली में उत्तर प्रदेश की जमीनों पर अवैध कब्जे थे, उन अवैध कब्जों को खाली करने के लिए अभियान चलाया गया है। 2.1 हेक्टेयर जमीन खाली करा ली जा चुकी है जिसमें वर्षों से लोगों ने वहां पर कब्जे करके पक्के मकान बना लिए थे। इसके बाद कुछ लोगों ने रोहिंग्याओं को बसाया था, लोकल गवर्नमेंट के सहयोग से, लेकिन एलजी से बात हुई है, और एलजी ने कहा है कि जमीन को खाली कराने के लिए सहयोग दिया जाएगा।’

महेंद्र सिंह ने गुरुवार को ट्वीट कर जानकारी दी। उन्होंने कहा, ”दिल्ली में फिर से चला योगी का बुल्डोजर। मदनपुर खादर में सुबह 4 बजे ही कार्यवाही कर सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे से रोहंगिया केम्पों को हटाया गया एवं अवैध कब्जे तोड़े गए। उ.प्र. सिंचाई विभाग की 2.10 हेक्टेयर जमीन मुक्त कराई।” बता दें, इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने सरकारी जमीनों पर बने धार्मिक स्थलों को भी हटाया था। लेकिन पहली बार दिल्ली से सटे इलाके में योगी सरकार का बुल्डोजर चला है। योगी सरकार ने सिंचाई विभाग की जमीन के बड़े हिस्से को रोहिंग्याओं के कब्जे से मुक्त करा लिया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें