बस्ती: भाजपा विधायक अजय सिंह के आवास पर आयकर विभाग की जांच, जानिए क्या है बड़ी वजह

Facebook
X
WhatsApp

बस्ती जिले में भारतीय जनता पार्टी के हरैया विधायक अजय सिंह के घर पर छापा पड़ा है। बताया गया कि छापेमारी की कार्रवाई कथित तौर पर भारत समाचार चैनल में स्टेक के मामले में हो रही है। यह छापेमारी सुबह आठ बजे से ही चल रही है। जानकारी के मुताबिक भारत समाचार के एडिटर इन चीफ बृजेश मिश्रा के घर पर भी छापा मारा गया है। उसके स्टेट हेड वीरेंद्र सिंह के घर पर भी आईटी की रेड मारी गई है।

छापेमारी की कार्रवाई में दावा किया गया कि भारत समाचार के कई कर्मचारियों के घर छापा मारा गया। इधर, विधायक अजय सिंह ने बताया कि यह रूटीन जांच के क्रम में टीम जांच कर रही है। बताया कि वह मौके पर हैं, सर्च अभियान में वह टीम की पूरी मदद कर रहे हैं।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें