राहुल गांधी बोले ‘मुझे यूपी का आम नहीं है पसंद’ ,सीएम योगीने उनके टेस्ट को बताया ‘विभाजनकारी’

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले सूबे की राजनीति में ‘आम’ पर सियासत छिड़ गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का ‘यूपी के आम’ को लेकर एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर अब राज्य की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें घेरना शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर बीजेपी के मंत्री और प्रवक्ता सभी राहुल गांधी पर हमलावर हैं। इसी कड़ी में बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए कहा कि 2019 के आम चुनाव में अमेठी के आम लोगों ने चुनाव में पराजित करके राहुल गांधी का जायका बिगाड़ दिया है और इसीलिए आज उनको यूपी के आम पसंद नहीं आ रहे हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी के ‘आम’ को लेकर दिए गए बयान पर पलटवार किया। सीएम योगी ने ट्वीट किया, ‘राहुल गांधी, आपका टेस्ट ही विभाजनकारी है। आपके विभाजनकारी संस्कारों से पूरा देश परिचित है। आप पर विघटनकारी कुसंस्कार का प्रभाव इस कदर हावी है कि फल के स्वाद को भी आपने क्षेत्रवाद की आग में झोंक दिया। लेकिन ध्यान रहे कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत का ‘स्वाद’ एक है।’

दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में कहते नजर आ रहे हैं कि उन्हें यूपी के आम पसंद नहीं हैं। वायरल वीडियो में कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने समर्थकों से घिरे हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान जब उनसे आमों को लेकर सवाल पूछा जाता है तो वह कहते हैं कि ‘उन्हें यूपी के आम पसंद नहीं है, वो आंध्रप्रदेश के आम खाना पसंद करते हैं।’ हालांकि यूपी में चुनावी माहौल के बीच उनका यह बयान चर्चाओं में आ गया है। बीजेपी राहुल गांधी के इस बयान को ‘विभाजनकारी’ करार दे रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें