फ़िरोज़ाबाद : ग्यारह हजार लाइन के विधुत पोल पर फॉल्ट होने से तार टूट कर जमीन पर गिर गया।तार टूटने से खेत में करंट प्रवाहित होने पर पास में घास खा रही दो बकरियों की करंट लगने से मौत हो गयी ।मामला थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र के गांव रामदासपुरा का है। आपको बता दें कि पप्पू पुत्र तारा सिंह के बच्चे अपनी बकरियों को अपने खेत में के पास ही घास खिलाने के लिए ले गए थे।अचानक फॉल्ट होने से तार टूटकर जमीन पर गिर गया जिसकी चपेट में आने से खेत घास खा रही दो बकरियों की मौत हो गयी। विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते करंट लगने से पहले भी पप्पू की दो वैसे मर चुकी हैं परंतु अभी तक उनका कोई भी मुआवजा नहीं मिला है ।
रिपोर्ट -संदीप सिंह
Post Views: 9









