महिला की हत्या से थर्राया रामपुर समोधा गांव घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला आया सामने

Facebook
X
WhatsApp

बछरावां ।रायबरेली -बीती रात रामपुर समोधा गांव में एक महिला की जघन्य रूप से हत्या कर दी गई हत्यारे उसकी लाश को खेत में फेंक कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लिया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है थाना अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि आंचल 22 वर्ष पत्नी अशोक का विवाह 4 वर्ष पूर्व उन्नाव जनपद के हिलौली गांव में हुआ था। इस दौरान आंचल को एक पुत्र हुआ। पुलिस के मुताबिक आंचल अपने ससुराल में ना रह कर ज्यादातर मायके में ही रहती थी। आंचल का गांव के ही एक लड़के से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। रात में खाना खाकर आंचल सो गई ।चर्चा यह भी है कि वह रात में अपने प्रेमी से मिलने गई और फिर इसी दरमियान उसकी निर्मम हत्या कर उसके शव को घर के पीछे फेंक दिया गया। यह वारदात लगभग 2:00 बजे रात की बताई जा रही है ।आंचल को खोज रहे परिजनों को उसका शव घर के पीछे पड़ा पाए जाने पर घर में कोहराम मच गया ।आनन फानन इसकी सूचना पुलिस को दी गई ।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन प्रारंभ की है। इस बारे में थानाध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है ।अभी तहरीर नहीं मिली है मुकदमा दर्ज कर हत्या में शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें