सीतापुर : गला घोंट फंदे से लटकाया था किशोर का शव

Facebook
X
WhatsApp

सीतापुर : कोतवाली बिसवां इलाके में गांव के बाहर पुराने घर में फंदे पर लटकते मिले किशोर की गला घोंटकर हत्या की गई थी। हत्या के बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे पर लटकाया गया था। बुधवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या का खुलासा हुआ है।

परिजनों और ग्रामीणों ने नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर शव रखकर सांडा-सकरन मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। लोग आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े थे। बिसवां और सकरन पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। करीब आधा घंटा तक जाम से अफरातफरी मची रही।

बिसवां इलाके के ठेकेपुरवा मजरा बोहरा निवासी सूरज (13) पुत्र कल्लू मंगलवार सुबह 10 बजे गांव के बाहर बकरी चराने गया था, जहां पर गांव के ही रहने वाले एक व्यक्ति के बेटे की बोतल से सूरज ने पानी पी लिया था। इसको लेकर किशोर का उससे विवाद हो गया था। सूचना पर पहुंचे बालक के पिता ने सूरज को डांटकर मौके से भगा दिया था।

इसके बाद काफी देर तक किशोर के घर नहीं पहुंचने पर चिंतित परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तलाश के दौरान गांव के बाहर पुराने घर पर किशोर का शव उसकी मां शीला देवी को छप्पर से लटकता मिला। परिजन शव को उतारकर नए घर में ले आए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

मृतक के पिता ने गांव के ही दो लोगों के खिलाफ बेटे की हत्या करने की तहरीर पुलिस को दी है, जिसमें एक व्यक्ति वह भी था, जिसके बेटे से सूरज का विवाद हुआ था। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही केस दर्ज करने की बात कह रही थी। बुधवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा।

इसके बाद परिजन मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने को लेकर भड़क गए और सांडा सकरन मार्ग पर गोड़ियनपुरवा के पास जाम लगा दिया। गुस्साए लोग गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सूचना पाकर बिसवां कोतवाल ओपी तिवारी, एसओ सकरन मौके पर पहुंचे और गुस्साए लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद लोगों ने जाम खत्म कर दिया। कोतवाल और पुलिस बल की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद पुलिस मौके से चली गई।

एक आरोपी को हिरासत में लिया .गांव में जाने का रास्ता नहीं है। कीचड़ भरा हुआ है। इसलिए शव को सड़क पर ही उतारा गया था। शव उतरते ही महिलाएं सड़क पर गिरकर रोने लगी थी। इस बीच कुछ लोग सड़क पर आकर जाम लगाने लगे थे। मैं सांडा में था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचा और लोगों को शांत कराया। रिपोर्ट देखने के बाद उसी आधार पर केस दर्ज होगा। दो लोगों पर हत्या का आरोप है। एक को हिरासत में ले लिया गया है।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें