असदुद्दीन ओवैसी ने सीएम योगी से मांगा जवाब, पूछा- पब्लिक हेल्थ सेंटर और कम्युनिटी हेल्थ सेंटर क्यों पड़े है बंद

Facebook
X
WhatsApp

2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव है। चुनाव को लेकर सत्ताधारी पार्टी भाजपा समेत सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में जुट गई हैं। इस बीच 100 सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर चुके ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से जवाब मांगा है। दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी ने पूछा प्रदेश में पब्लिक हेल्थ सेंटर और कम्युनिटी हेल्थ सेंटर क्यों बंद पड़े हैं?

एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘उत्तर प्रदेश में 4 लाख तीव्र कुपोषित बच्चे हैं। हजारों में डॉक्टरों के पद खाली हैं। पब्लिक हेल्थ सेंटर और कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बंद पड़े हैं। एक-एक चीज़ का जवाब उन्हें देना पड़ेगा। इतना ही नहीं, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘गृहमंत्री अमित शाह के जाने के बाद असम और मिज़ोरम की पुलिस पर फायरिंग होती है। ये सरासर बीजेपी की नाकामी है।’

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें