महिला स्वयं सहायता समूह के अनुदान को लेकर जिलाधिकारी से की शिकायत

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली – केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाए जा रहे महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से स्वरोजगार व सरकारी अनुदान एवं बाल विकास पुष्टाहार समूहों के माध्यम से आम जनमानस को लाभ देने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ सलोन विकासखंड के ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा जिन समूहों से सेटिंग सेटिंग हो जाती है उनको ही अनुदान की श्रेणी में रखकर लाभ दिया जा रहा है इस कमीशन खोरी के चक्कर में जो समूह अनवरत चल रहे हैं उनको अनुदान की श्रेणी से यह भ्रष्ट ग्राम पंचायत अधिकारी बाहर कर रहे हैं बांगी के तौर पर निर्मला महिला स्वयं सहायता समूह ग्राम तेरा ताल मजरे पृथ्वीपुर घोस्ट रानीपुर तहसील ब्लॉक सलोन कि स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष निर्मला देवी ने जिला अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी से मिलकर शिकायत की मेरी ग्राम पंचायत ग्राम पंचायत अधिकारी मनीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा दूसरे समूह को अनवरत अनुदान की सूची में रखा जा रहा है जबकि मेरे द्वारा जो समूह चलाया जा रहा है वह अनवरत चल रहा है और अनुदान की सूची में रखने के लिए जब मेरे द्वारा ग्राम पंचायत अधिकारी से कहा गया तो ग्राम पंचायत अधिकारी ने कहा कि जहां शिकायत करना है कर लो मेरे द्वारा तुम्हारे समूह को सरकारी योजना का कोई भी लाभ नहीं मिलेगा वही विडंबना है कि जिले में चल रहे सभी ब्लॉकों में स्वयं समूह में अनुदान को लेकर पूरे जिले में अनुदान के बंदरबांट का खेल जमकर हो रहा है और महिला सहायता समूह जो अनवरत चल रहे हैं उनको किसी भी योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें