लखीमपुरखीरीः हाथियों के झुंड ने धान की फसल किया बर्बाद

Facebook
X
WhatsApp

लखीमपुर खीरीः किसानों के खेतों में तैयार हो रही रबी धान व गन्ने की फसल से हाथियों की भूख मिट रही है। हाथी फसल की चराई कर और खेतों को रौंदकर किसानों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं, इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।मामला जनपद लखीमपुर खीरी तहसील निघासन के ग्राम मुरतिहा फार्म के निवासी सरदार शीशा सिंह की धान की फसल को नुकसान पहुंचाया लगभग पांच बीघा खेत मे फसल बर्बाद कर दिया,इस मौके मौजूद किसान शीशा सिंह,निछाबर सिंह,सुखविंदर सिंहासन उर्फ सुखा,परगट सिंह,जोगा सिंह,चमकार सिंह आदि किसान उपस्थित रहें। किसानों का कहना है कि आए दिन नुकसान होता हैं लेकिन कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा .

अगर झटका की तार लगाने का प्रयास करते है तो वनविभाग की टीम द्वारा परमीशन की बात कही जाती हैं,कब समाधान होगा जंगल के आसपास के किसानों को वनविभाग टीम फॉरेस्ट मुशीर अहमद,अनवर अली,ललू आदि मौके पर पहुंचे और किसान शीशा सिंह को मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।वन विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हो रही है। सबसे जयादा समस्या जंगल के आसपास मे रहने वाले किसानों को हो रही है।

ग्रामीणों की मांग है कि हाथियों के आने से रबी धान व गन्ना व गेहूं की फसल इस साल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।शासन-प्रशासन वन विभाग बाहर से एक्सपर्ट की टीम बुलाकर हाथियों को यहां से खदेड़े, ताकि उनकी सुरक्षा हो सके। फिलहाल हाथियों का दल गांव में नहीं घुसा है। जंगल की ओर ही घूम रहा है। फिर भी ग्रामीणों के लिए हाथियों का दल किसी खतरे से कम नहीं

रिपोर्ट – अजय वर्मा

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें