अमित शाह से मिले शरद पवार, हाल ही में पीएम मोदी से भी की थी मुलाकात

Facebook
X
WhatsApp

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया और राज्यसभा सांसद शरद पवार ने आज केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। शरद पवार दिल्ली में गृहमंत्री के आवास पर पहुंचे, जहां दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। जुलाई में शरद पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ भी बैठक की थी, जो करीब एक घंटे चली थी। जिसके बाद अब अमित शाह से उनकी बैठक हुई है।

शरद पवार और अमित शाह के बीच मुलाकात के बाद कई तरह की कयायबाजी भी शुरू हो गई हैं। हालांकि सूत्रों की मानें तो ये बैठक के राजनीतिकी चर्चा के लिए नहीं थी। बल्कि नवगठित सहयोग मंत्रालय, जिसका प्रभार अमित शाह के पास है और महाराष्ट्र के गन्ना किसानों के मुद्दों पर बात करने के लिए शरद पवार आए थे। इसके अलावा पवार ने हाल ही में महाराष्ट्र में आई भयंकर बाढ़ की स्थिति को लेकर भी शाह से बात की।

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार की पार्टी एनसीपी महाराष्ट्र में कांग्रेस और शिवसेना के साथ सत्ता में है और शरद पवार इस समय विपक्ष के बड़े नेताओं में से एक हैं। हालांकि बीजेपी नेताओं से वो लगातार मिलते रहते हैं। हाल के दिनों में ही उनकी कई केंद्रीय मंत्रियों से बातचीत हो चुकी है।

शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी विपक्ष का एक अहम हिस्सा है। मंगलवार सुबह ही राहुल गांधी ने विपक्षी नेताओं के साथ बैठक की है, जिसमें पवार की बेटी और एनसीपी की सांसद सुप्रिया सुले भी शामिल थीं। इससे पहले भी विपक्ष की बैठकों में एनसीपी एक अहम रोल निभाती रही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें