प्रधानमंत्री आवास योजना: ग्राम विकास अधिकारी आवास योजनाओं पर लगा रहे हैं पलीता

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली : मौजूदा सरकार ने गरीबों के लिए हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराने की मुहिम चला रही है! जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब पात्रों के लिए चलाई जा रही है!जिससे गरीब अपना एक सुंदर सा आशियाना बना सके!भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा भारत के गरीबों के आशियाना बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना लागू की! जिसके अंतर्गत गरीबों को आशियाना दिलाया जा सके! जिसमें ढाई लाख रुपए सीधे सरकार द्वारा गरीबों के खाते में डाली जा रही है। जिससे गरीब अपना आशियाना बना सके! किंतु कुछ आला अधिकारियों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना को पलीता लगाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे!

सूत्रों के मुताबिक कुछ आला अधिकारी गरीब असहाय की कॉलोनी पास करवाने के लिए चंद्र रुपए की मांग करते हैं!  आपको बताते चलें कि ऐसा ही नजारा बछरावां विधानसभा के विकासखंड जिंगो का है जहां पर विगत 1 वर्ष पूर्व सर्वेयर व प्रधान द्वारा ग्रामीणवासी जो वाकई में कॉलोनी पाने के पात्र थे।ऐसे 130 पात्र ग्रामीण के नाम दर्ज करवाए गए थे! अंततोगत्वा 1 वर्ष बीत गए, ग्रामीणों का सबर का पुल टूट गया। तब ग्रामीण वासियों ने नवनिर्वाचित प्रधान से बात की तो? उन्होंने बताया कि आप लोगों का नाम लिस्ट में है ही नहीं! तब ग्रामीण वासियों के दिल थम सा गया .जो पात्र थे जिनका लिस्ट में नाम था वह तो आस लगाकर बैठे थे की हमारा भी एक आशियाना बनेगा। किंतु उन्हें यह नहीं मालूम था कि उनके बीच कुछ ऐसे आला अधिकारी बैठे हैं जो उनके आशियाने को नहीं बनने देंगे।

आपको बताते चलें कि ग्राम सभा के सभी पात्र विधायक आवास पर पहुंचकर विधायक जी से इस मामले की शिकायत की। और कहा कि 130 पात्रो की सूची दी गई थी!किंतु वह सूची गायब हो चुकी है!विधायक जी ने पूरे मामले को समझा और वीडियो से बात की और उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी पात्रों को कॉलोनी उपलब्ध कराई जाएगी! ग्रामीण वासियों का कहना है कि अगर हम पात्र हैं तो हमें कॉलोनी उपलब्ध कराई जाए!

ग्रामीण वासियों ने कहा कि हमारे यहां जो अपात्र हैं जिनके पक्के मकान बने हुए हैं उनकी कालोनियां पास कराई जा रही हैं!और हम लोगों के पास रहने के लिए छत भी नहीं है।क्या हमें कॉलोनी नहीं मिलनी चाहिए।जब हम किसी आला अधिकारी से बात करते हैं तो? उनके मुख से एक ही बात निकलती है कि आप 10 से 15000 रुपए खर्चा करिए! आपको कॉलोनी आवास उपलब्ध करा दी जाएगी!आखिर प्रधानमंत्री आवास योजना को पलीता लगा रहे हैं आला अधिकारी! आखिर कब मुहैया कराई जाएगी? पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना?

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें