रायबरेली : बछरावां समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह युवा यूथ बिग्रेड बछरावां के हरदोई चौराहे पर सपा कार्यालय मैं हर बूथ पर यूथ के अंतर्गत संगठन विस्तार एवं समीक्षा कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
मुख्य अतिथि के तौर आए प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड आशीष कुशवाहा ने कहा कि वर्तमान में चल रही भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है इस तानाशाही सरकार को हटाने के लिए युवाओ को चंद्रशेखर आज़ाद भगत सिंह बनना पड़ेगा और उन्होंने बताया कि आने वाले समय में अखिलेश यादव की सरकार बनाकर तानाशाही राज नेताओ को उनके पुरानी जगह भेजने का काम किया जायेगा। साथ ही नए मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के कार्यकर्ताओं के पद का मनोनियम पत्र सहसम्मान सहित दिया गया। इस कार्यक्रम में फहीम अहमद जिला अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य पूर्व ब्लाक प्रमुख विक्रांत अकेला, राहुल यादव राजेंद्र यादव फराज अंसारी विनोद कनौजिया डा योगेंद्र यादव कौशल यादव विमलेश यादव के साथ मुलायम यूथ बिग्रेड के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वर्तमान में चल रही तानाशाही सरकार से परेशान होकर राम जी पंडित के साथ युवा नेता दीपक बाजपेई उर्फ पन्नू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। युवा यूथ के कार्यकर्ताओं ने नए पार्टी में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का स्वागत अभिनंदन किया।
रिपोर्ट -रामसुमेर









