यूपी : योगी सरकार ने वीकेंड लॉकडाउन में दी छूट, 14 अगस्त से शनिवार को भी आवाजाही की अनुमति

Facebook
X
WhatsApp

कोरोना वायरस के संक्रमण पर नियंत्रण पाने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने अब वीकेंड लॉकडाउन में छूट दी है। उत्तर प्रदेश में अब शनिवार को भी लोगों की आवाजाही की अनुमति है। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बुधवार को बताया कि 14 अगस्त से सोमवार से शनिवार तक सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक लोगों की आवाजाही की अनुमति है। इस दौरान लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन करना और सैनिटाइजर का उपयोग करना होगा। उन्होंने बताया कि रविवार साप्ताहिक बंदी/कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा।

मुख्यमंत्री योगी ने बैठक में कहा था दो दिवसीय साप्ताहिक बंदी में आंशिक छूट दी जा सकती है। सीएम ने गृह विभाग को विस्तृत गाइडलाइन बनाने के साथ उसे पेश करने का निर्देश दिया था। सीएम योगी के निर्देश के बाद गृह विभाग ने प्रदेश में शनिवार का लॉकडाउन खत्म कर दिया है। यह आदेश 14 अगस्त से लागू होगा। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने इस संबंध ने बताया कि 14 अगस्त से सोमवार से शनिवार तक सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक लोगों की आवाजाही की अनुमति है। बयान में कहा कि लोगों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन करना और सैनिटाइजर का उपयोग करना होगा। उन्होंने बताया कि रविवार साप्ताहिक बंदी/कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा।

यूपी में 9वीं से लेकर 12वीं तक की कक्षाओं के लिए स्कूलों को खोलने का फैसला किया गया है। 16 अगस्त से इन कक्षाओं के लिए स्कूल खोल दिए जाएंगे। हालांकि स्कूलों में छात्रों की 50 फीसदी उपस्थ‍िति की ही अनुमति होगी। यूपी सरकार के एक बयान में बताया गया है कि इसके अलावा उच्‍च शिक्षण संस्‍थानों में 1 सितंबर से कक्षाएं शुरू करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें