राजधानी दिल्ली केंट की पुरानी नांगल में 9 साल की दलित समाज की बेटी से कुछ दरिंदों द्वारा दुष्कर्म कर शमशान में जिंदा जला दिया गया गया था, दूसरी घटना भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सुश्री वंदना कटारिया जो दलित समाज की है, टोक्यो ओलंपिक में अच्छा प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में पहुंची, वंदना कटारिया द्वारा गोल की हैट्रिक भी लगाई, परंतु सेमीफाइनल में अर्जेंटीना से भारतीय टीम हार गई, इसी हार को लेकर वंदना कटारिया के हरिद्वार स्थित घर बाहर कुछ अराजक तत्वों द्वारा जातीय घृणा एवं द्वेष भरे नारे लगाते हुए आतिश बाजी कर जश्न मनाया तथा वंदना कटारिया के परिवार वालों को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया, तीसरी घटना उत्तर प्रदेश के जिला गोरखपुर में दलित अनीश कनौजिया ” ग्राम पंचायत अधिकारी” द्वारा सहकर्मी उच्च जाति की श्रीमती दीप्ति मिश्रा से विवाह करने के कारण जातीय द्वेष भावना से ग्रसित परिवारी जनों व रिश्तेदारों द्वारा विवाह शिव शंकर सम्मान के लिए हत्या कर दी गई, उक्त तीनों घटनाओं को लेकर के आज दिनांक 11. 08. 2021 को महामहिम राष्ट्रपति महोदय भारत गणराज्य तथा महामहिम राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश को ज्ञापित, संदर्भित श्रीमान जिलाधिकारी महोदय लखनऊ को , श्रीमान नगर मजिस्ट्रेट महोदय को वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राम समुझ रावत के साथ मेरे द्वारा राष्ट्रीय दलित जागरण मंच,की टीम के साथ ज्ञापन दिया गया, ज्ञापन प्रस्तुति की फोटोज वह ज्ञापन की प्रतियां प्रेषित की जा रही हैं.








