लखनऊ : बालू अड्डा में डायरिया फैलने पर जागा लखनऊ नगर निगम, मेयर ने साफ पानी देने के दिए निर्देश

Facebook
X
WhatsApp

बालू अड्डा में दूषित जलापूर्ति के सेवन से डायरिया से दो की मौत और कई के बीमार होने की घटना के बाद सरकारी तंत्र जागा है। बालू अड्डा पर फैले डायरिया को देखते हुए शुक्रवार को नगर निगम मुख्यालय में महापौर संयुक्ता भाटिया ने नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी व के नगर निगम और जलकल विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। महापौर ने कहा कि अगर दूषित जलापूर्ति हो रही है तो इसकी शिकायत 6390260100 पर करें। महापौर ने जलकल के महाप्रबंधक से कहा कि वह शहर में जगह-जगह पीने के पानी की जांच कर रिपोर्ट उन्हें भेंजे। दूषित पानी पाए जाने पर तत्काल टैंकरों के माध्यम से शुद्ध पेयजल आपूर्ति की जाए।

सीवर सफाई और पीने के पानी की समस्या आने पर शुएज कंपनी और जलकल विभाग की बनाई जाएगी समिति सीवर सफाई हेतु शहर में देख रही प्राइवेट कंपनी स्वेज इंडिया और जलकल में समन्वय की कमी को दूर करने के लिए जलकल और स्वेज के अधिकारियों की समिति बनाए जाने के निर्देश महापौर ने दिए हैं।

 नगर अभियंता-छह एसएफए जैदी ने महापौर को बताया कि कई ऐसे स्थान है जहां नालों और नालियों के बीच से होकर पेयजल की पाइप लाइनें गुजर रही है, जिससे पेयजल में संक्रमण का खतरा लगातार बना रहता है। महापौर ने ऐसे सभी पाइपलाइनों की जांच कर उन्हेंं रेड, येलो और ग्रीन कैटेगरी में विभाजित कर रेड कैटेगरी की पाइपलाइनों को चरणबद्ध तरीके से बदलने का निर्देश दिए।सभी जोनल अधिकारियों को दो घंटे में कूड़ा उठाने और वहां चूना डालने के निर्देश दिए।

निरीक्षण की पूर्व सूचना के बाद भी जगह-जगह गंदगी मिल रही है, जो जोनल अधिकारी से लेकर सफाई निरीक्षकों के कार्यों पर सवाल खड़ा कर रही है। नजरबाग वार्ड में हर तरफ गंदगी पाई गई। सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाये जाने पर सफाई कार्य हेतु आंवटित संस्था स्वच्छकार विकास सेवा संस्थान पर दस हजार का जुर्माना लगाया गया है। नगर आयुक्त अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर सभी आठ जोन में सफाई अभियान चल रहा है। प्रत्येक जोन के लिए मुख्यालय से एक-एक नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कृष्णा विहार कालोनी की नलियां सिल्ट व कूड़े से भरी पाई गई तथा ईश्वरी खेड़ा गांव की सफाई व्यवस्था संतोषजनक न पाह जाने पर कार्यदायी संस्था मेसर्स लॉयन सिक्योरिटी गार्ड सॢवस पर दस हजार का जुर्माना लगाया गया।

नगर आयुक्त ने बताया कि शुक्रवार को सफाई अभियान में 517 सफाई कर्मचारियों की मदद से 186 नालियों की सफाई कराई गई। इसके अलावा 40.5 मीट्रिक टन कूड़े का उठान करते हुए 42 स्थलों को कूड़े से मुक्त कराया गया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें