दुनियाभर में रविवार को उत्साह से भरे भारतीयों ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाया और इस मौके पर राष्ट्रगान गाया। इसी क्रम में 75वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता जन कल्याण सेवा संस्थान बाराबंकी में झण्डा रोहण किया गया साथ ही देश की एकता औऱ,अखण्डता को बनाये रखने का प्रण लिया गया तथा समाज के कल्याण के कार्य सदैव करते रहने की शपथ ली गयी।इस अवसर पर संस्था प्रमुख- सौरभ गुप्ता , शरद तिवारी, मोहन वर्मा,भूपेंद्र वर्मा , रामसरन, यतेंद्र वर्मा, सौरभ पाल, एवम संस्थान में कार्यरत रुचि, मधु, संगीता ,शुभम, मनीष आदि सभी कार्यकर्ता तथा सभी ब्लॉक से समस्त ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उपस्थित रहे। इस मौके पर शहीदों को नमन किया गया।
आजादी के 75वें साल में स्वतंत्रता दिवस का रंग कुछ अधिक ही चटख नजर आया। रविवार को गांव से लेकर शहर तक लोगों ने तिरंगा फहराया । राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और देश भक्ति के तराने गूंज उठे। पर्व का उल्लास तो रात से ही जगमग रोशनी के रूप में निखर आया था, लेकिन सूरज की किरणों के साथ फिजा में बिखर आया। परिधान हो या साज श्रृंगार के सामान उसमें भी हरा-सफेद और केसरिया समाया। स्कूल-कालेज हों या सरकारी-निजी दफ्तर अथवा व्यापारिक प्रतिष्ठान जमीन से लेकर आसमान तक छटा तिरंगी ही नजर आई। बड़े तो बड़े, बच्चे भी मां भारती और वीर शहीद की जय बोलते रहे। स्कूलों में स्वतंत्रता दिवस का रंग गीतों में सजा। शिक्षकों ने झंडा फहराने के साथ गीत गाए और उन वीर शहीदों को याद किया जो लौट के घर न आए। इस मौके पर बच्चे तो नहीं थे, लेकिन कई स्कूलों में उन्हें आनलाइन जोड़ा गया था। बच्चों को स्कूल न जा पाने का मलाल तो जरूर रहा, लेकिन छतों पर ही झंडा फहराकर आजादी का जश्न मनाया। 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जागरूकता जन कल्याण सेवा संस्थान द्वारा ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान कर शहीदों को याद किया गया।









