प्रतापगढ़ : ट्रक की टक्कर से घायल अधेड़ की मौत ,तीन गायों को कुचला

Facebook
X
WhatsApp

प्रतापगढ़: संग्रामगढ़ महेशगंज रामनगर चौरंग के रहने वाले गंगा प्रसाद यादव देर रात साइकिल से खेत देखने जा रहे थे, वही तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ड्राइवर की लापरवाही के चलते जोरदार टक्कर मारकर फरार हो गया उसके बाद झींगुर के पास ट्रक ने तीन गायें को कुचला सभी गायों की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक ,ट्रक चालक हीरागंज बाजार के पास ट्रक छोड़कर फरार,हो गया है। महेशगंज पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया इसके बाद घायल को उपचार के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संग्रामगढ़ ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर प्रयागराज रेफर कर दिया गया। प्रयागराज ले जा रहे थे कि घायल की रास्ते मौत हो गयी। अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है वही परिजनों ने संग्रामगढ़ थाने में तहरीर दी है

रिपोर्ट – अमरनाथ यादव 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें