CM योगी आदित्यनाथ ने सदन में विपक्ष को दिखाया आईना, बोले- कुछ लोग बेशर्मी से तालिबान का कर रहे समर्थन

Facebook
X
WhatsApp

विधानसभा के मॉनसून सत्र के तीसरे दिन गुरुवार को अनुपूरक बजट 2021 – 2022 पर चर्चा के दौरान जवाब देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कई मुद्दों पर विपक्ष पर तीखा हमला किया. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष के कुछ लोग बेशर्मी के साथ अफगानिस्तान में उस तालिबान का समर्थन कर रहे हैं जो महिलाओं और बच्चों के साथ क्रूरता कर रहे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग यहां भी तालिबानीकरण करना चाहते हैं. मुख्यमंत्री का सीधा निशाना समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की तरफ था. दरअसल, वे विधानमंडल में कांग्रेस की नेता आराधना मिश्रा मोना द्वारा महिला कल्याण को लेकर उठाए गए सवाल के जवाब में ये बात कही।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहीं नहीं रुके. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों की तरह हम माफियाओं को ढोकर नहीं चलते. ऐसे लोग पूरे प्रदेश का परसेप्शन ख़राब कर रहे हैं. हमने माफियाओं पर बुलडोज़र चलवाया और अवैध कब्जा खाली करवाया. अब वहां आवास बनेगा जिसमे कोई दलित रहेगा, कोई गरीब रहेगा. ये होता है सामाजिक न्याय. उन्होंने कहा कि अब तक हमारी सरकार ने 1500 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त की है।

कोरोना महामारी पर विपक्ष को दिया आंकड़ा
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी द्वारा कोरोना महामारी को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री कहा कि ये महामारी है और महामारी में हर व्यक्ति को बचाना हमारी प्राथमिकता है. जिस प्रतिब्धता और ईमानदारी के साथ हमने काम किया है, यह सभी ने देखा है. दुनिया की सबसे बड़ी ताकत अमेरिका है. कुछ लोगों ने कहा कि वहां का मॉडल अच्छा होगा. अमेरिका में कोरोना में 79.73 प्रतिशत लोगों की मौत हुई. इसी तरह इंग्लैंड और ब्राज़ील जैसे देशों में भी मौतें हुई।

सबसे ज़्यादा रिकवरी रेट और सबसे कम मौतें उत्तर प्रदेश में
मुख्यमंत्री ने देश का आंकड़ा पेश करते हुए कहा कि महाराष्ट्र की आबादी के हिसाब से 64 लाख केस आए. 1 लाख 39 हज़ार मौत हुई यानी 96 फ़ीसदी मौत हुई. यूपी की आबादी 24 करोड़, जिसमें से 17 लाख 8000 कोरोना केस आए, जिसमें मौत हुई 22783. ये आंकड़े सरकारी पोर्टल पर भी है, कोई भी देख सकते है. आंकड़े छिपाने से काम नहीं चलेगा। हमें देश के वैज्ञानिकों का सम्मान करना चाहिए। आज यूपी में 4 लाख टेस्ट होने की क्षमता के लिए लैब तैयार कर लिया। आज हम लोग 7 करोड़ लोगों के टेस्ट कर चुके है. 6 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है. सबसे ज़्यादा रिकवरी रेट और सबसे कम मौतें उत्तर प्रदेश में हुई।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें