रायबरेली जनपद के बछरावां के थुलेडी गांव में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुशील पासी ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनते हुए उनको कांग्रेस की उपलब्धियां व विकास कार्यों से अवगत करवाया और बताया कि कांग्रेस ने हमेशा ही लोगों का और किसानों का भला किया है और किसानों हेतु हमेशा अच्छी नीतियां लाई है लेकिन अभी जो सरकार है उसमें किसानों की हालत बद से बदतर हो गई है जिसके मद्देनजर हम सब एकजुट होकर 2022 के चुनाव में सरकार को मुंहतोड़ जवाब देते हुए बताएंगे कि जब अन्नदाता ही नहीं रहेगा तो सरकार का कोई मतलब नहीं इस जवाबदेही के प्रति सब ने हुंकार भरते हुए सुशील पासी का सहयोग करने की बात की और 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए इकाइयों का गठन किया जाएगा साथ ही साथ पीड़ित शोषित वर्ग के लोगों के ऊपर हो रहे अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने में हम पीछे नहीं हटने वाले सरकार चाहे किसी की भी हो अन्याय नहीं होने देंगे इस मौके पर गांव क्षेत्र के
रमेश गुप्ता सुरेश कुशवाहा सानू प्रधान ठुन्नी पासी कुरैशी मोहम्मद अरसान सरोज पासी मोहम्मद अबरान शहीत गांव के तमाम लोग मौजूद रहे.
रिपोर्ट: रामसुमेर









