यूपी के जौनपुर जिले के शाहगंज में आज राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव का आगमन हुआ यह आगमन ओम प्रकाश जायसवाल गीता जायसवाल चेयरमैन के फार्महाउस पर हुआ इस औपचारिक मुलाकात में पत्रकारों से वार्ता कर गिरीश चंद यादव ने बताया कि चेयरमैन के द्वारा दो बातें ध्यान में लाई गई है।जिसमे पंडित दीनदयाल उपाध्याय योजना के अंतर्गत नगरीय क्षेत्र में नगर विकास के लिए कार्य कराए गए है जिनका क़िस्त बाकी है
जिसे विकास मंत्री से बात कर इस कार्य को पूरा करना है दूसरी बात नगर पालिका में अधिकारी तैनात नही है जिसकी वजह से विकास कार्य रुका हुआ है साथ ही शाहगंज में शाहगंज बाई पास बनाने का भी जिक्र करते हुए कहा कि जल्द ही बाई पास बनाने का भी कार्य किया जाएगा।बता दे कि सरकारी अस्पताल में 100 बेड की मांग की गई थी जिसपर उन्होंने बताया कि तकनीकी परीक्षण के उपरांत आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। पत्रकारों ने जब हॉस्पिटल में डॉक्टर की कमी को लेकर बात किया तो उन्होंने बताया कि कोविड के चलते सभी डॉक्टर की ड्यूटी कोविड के इलाज में लगाया गया था लेकिन अब धीरे धीरे खाली कर उन्हें हॉस्पिटल में लगाया जा रहा है।जल्द ही सभी जगहों पर डॉक्टरों की संख्या पूर्ण हो जाएगी
रिपोर्ट – पठान अली









