अमर शहीद वीरा पासी सामाजिक सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश पंजीकृत के सभी पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के लोगों के द्वारा पेरियार ललई सिंह यादव की जयंती के शुभ अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी महाबली वीरा पासी, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर एवं ललई सिंह यादव की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, ललई सिंह यादव का जन्मदिन महाबली वीरा पासी पार्क मे मनाया गया संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज कुमार पासी ने कहा की ललई सिंह यादव ने समाज से पाखंडवाद अंधविश्वास को दूर करने का भरसक प्रयास किया इसी कड़ी में ललई सिंह यादव ने सच्ची रामायण पुस्तक की रचना की जिसमें पाखंडवाद का खुलकर विरोध किया गया वह एक समाज सुधारक एवं क्रांतिकारी विचारधारा के व्यक्ति थे इनका जीवन पूरा क्रांतिकारी विचारधारा से परिपूर्ण थाउन्होंने कहा की समाज में व्याप्त अंधविश्वास पाखंडवाद आदि को शिक्षा के माध्यम से दूर किया जाता है उन्होंने अमर शहीद वीरा पासी सामाजिक सेवा संस्थान के द्वारा चलाए जा रहे शिक्षा जागरूकता अभियान नशा मुक्ति अभियान इत्यादि कार्य की सराहना की, संस्थान कोषाध्यक्ष देवता पासी ने कहा कि ललई सिंह यादव के विचारों पर चलकर ही समाज को पाखंड एवं अंधविश्वास से मुक्त किया जा सकता है,ललई सिंह यादव के विचारों को समाज में प्रसारित करना होगा जिससे हमारा समाज जागरूक होगा और हम सब मिलकर आपस में प्रेम भाव से रहे| संस्थान के सचिव सुरेश कुमार पासी ने कहा आज भी हमारे देश में जातिवाद, छुआछूत की भावना व्याप्त है हमें इन सब से ऊपर उठकर इंसान को इंसान मानकर एक दूसरे से मिलकर रहना चाहिए एवं आपस में सभी साथियों को जातिवाद से ऊपर उठकर हमें राष्ट्र के लिए समर्पित होना चाहिए कार्यक्रम के इस शुभ अवसर पर उपाध्यक्ष छेदीलाल पासी संस्थान महामंत्री रामप्रकाश पासी उर्फ कल्लू संस्थान सचिव सुरेश कुमार सदस्य संत दीन प्रजापति उमाशंकर प्रजापति राम मिलन नाई राजा,मुकेश, राजकुमार, गोलू ,बिंदादीन धुरंधर लाला एवं सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे बाद बच्चों को मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया.









