टीवी एक्टर और बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार की सुबह निधन हो गया और इस खबर ने उनके परिवार और दोस्तों सहित फैंस को भी सदमे में डाल दिया है. एक्टर के चाहने वाले अब भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि अब सिद्धार्थ इस दुनिया में नहीं रहे टीवी से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री तक के सेलेब्स सिद्धार्थ शुक्ला के घर पहुंच रहे हैं. वहीं सोशल मीडिया के जरिए भी सेलेब्स ने सिद्धार्थ शुक्ला को श्रद्धांजलि दी है. इस बीच दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने भी सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।
सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक ट्वीट करते हुए सिद्धार्थ शुक्ला के निधन पर शोक व्यक्त किया है. श्वेता ने सिद्धार्थ की एक फोटो शेयर की है और कैप्शन में लिखा है- ‘आप बहुत याद आओगे सिद्धार्थ, बहुत जल्दी चले गए . उम्मीद है आपकी आत्मा को शांति मिलेगी. मुझे हैरानी हो रही है कि भगवान सभी अच्छे लोगों को जल्दी क्यों बुला लेते हैं।
इसके साथ ही श्वेता ने सिद्धार्थ शुक्ला का एक पुराना ट्वीट भी शेयर किया है. जो उन्होंने सुशांत केस के संबंध में किया था. इस ट्वीट में उन्होंने लिखा था- ‘सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है और सीबीआई मामले को देखेगी. लोगों और परिवार के इस आंदोलन की जीत हुई. बधाई. उम्मीद है सच्चाई जल्दी बाहर आएकी और SSR को न्याय मिलेगा।
बता दें, एक्टर के निधन की खबर आने के बाद से ही उनके घर पर आने-जाने वालों का तांता लगा हुआ है. सिद्धार्थ शुक्ला के निधन के बाद से उनके घर कई सेलिब्रिटी पहुंच रहे हैं. रश्मि देसाई, राजकुमार राव और आसिम रियाज से लेकर गौहर खान, जैस्मिन भसीन, अली गोनी और राहुल महाजन समेत कई सितारे दिवंगत अभिनेता के घर पहुंचे. हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आई है. आज दोपहर में मुंबई में उनका अंतिम संस्कार होगा।









