झारखंड सरकार के वहां के विधान भवन में नमाज के लिए अलग कमरा उपलब्ध कराने के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी यह मांग उठने लगी है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के विधायक हाजी इरफान सोलंकी ने प्रदेश में यह मांग उठा दी है।
कानपुर के आर्य नगर से समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी ने उत्तर प्रदेश विधान भवन में नमाज के लिए अलग कमरा बनाने की मांग की है। विधायक इरफान सोलंकी ने विधानसभा अध्यक्ष को इस बाबत एक पत्र भी लिखा है। इस पत्र में उन्होंने लिखा है कि नमाज के लिए सभी विधानसभा में प्रेयर रूम होना चाहिए। अब अगर उत्तर प्रदेश विधान भवन में और इबादत के लिए कमरा बना दिया जाता है तो इससे किसी को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
Post Views: 2









