AIMIM में शामिल हुए अतीक अहमद और उनकी पत्नी, असदुद्दीन ओवैसी ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के लिए राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से जुट गई हैं। इस बीच पूर्व सांसद अतीक अहमद और उनकी पत्नी शाइस्ता परवीन ने आज यानी मंगलवार (07 सितंबर) को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) में शामिल हो गए हैं। बता दें, राजधानी लखनऊ में 12 बजे असदुद्दीन ओवैसी की मौजूदगी में अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन ने अपनी और अतीक की ओर से भी सदस्यता ली।

इस मौके पर असुदद्दीन ओवैसी ने कहा, अतीक पर दर्ज मुकदमे अभी चल रहे हैं किसी भी मामले में दोष साबित नहीं हुआ। कहा कि एडीआर की रिपोर्ट बताती है कि भाजपा में सर्वाधिक विधायकों और सांसदों पर आपराधिक मुकदमे हैं। ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी अतीक और उनकी पत्नी को चुनाव लड़ा कर विधायक बनवाएगी। इस दौरान ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव में सपा-बसपा से गठबंधन के सवाल पर कहा कि पहले सपा-बसपा को हमसे गठबंधन करने के लिए आने दीजिए। ओवैसी ने कहा, हम उनसे बात करने के लिए तैयार हैं। वे पहले बात तो करें।

बता दें, औवैसी सदस्यता कार्यक्रम के बाद अयोध्या जाएंगे। रूदौली विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। वहां शेख मखदूम शाह की दरगाह पर जाएंगे। ओवैसी आठ सितंबर को सुल्तानपुर में वंचित शोषित समाज सम्मेलन को संबोधित करेंगे। फिर नौ सितंबर को बाराबंकी में भी वंचित शोषित समाज सम्मेलन करेंगे। इन सम्मेलनों में ब्राह्मण, दलित, ओबीसी, मुस्लिम सभी शामिल होंगे। शौकत अली ने कहा कि उनकी पार्टी यूपी में विकास के हैदराबाद मॉडल को लेकर आएगी। जहां मुअज्जिन (मस्जिद में अजान देने वाले) और मंदिर के पुजारी दोनों को वेतन दिया जाता है।

बता दें, बाहुबली सासंद अतीक अहमद पहले ही 5 बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं और 5 बार विधायक भी रह चुके हैं। साल 2004 में एक बार सांसद रहे हैं। दो बार समाजवादी पार्टी में शामिल हो चुके हैं। साथ ही दो बार डॉ. सोनेलाल पटेल द्वारा शुरू किए गए अपना दल में भी रह चुके हैं। फिलहाल मौजूदा समय में उनका परिवार किसी भी पार्टी में नहीं था। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले समाजवादी पार्टी ने अतीक अहमद को बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें