आज दिनांक 08-09-2021 को ग्राम- हड़ौरा विकासखंड- पटेहरा विधानसभा- मड़िहान जिला- मिर्जापुर में पूर्व माध्यमिक विद्यालय हड़ौरा के प्रांगण में नवनिर्मित आंगनवाड़ी केंद्र का उद्घाटन माननीय मंत्री श्रीमान रमाशंकर सिंह पटेल जी ऊर्जा एवं अतिरिक्त स्रोत ऊर्जा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा गर्भवती धात्री महिलाओं के गोद भराई एवं नवजात शिशुओं को अन्नप्राशन कराया गया। इस अवसर पर माननीय मंत्री जी ने कहा कि माननीय योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं छोटे बच्चों के लिए विटामिंस युक्त पोषण हर आंगनवाड़ी केंद्रों पर वितरित किया जा रहा है हमारी सरकार की मंशा है कि हर गांव में आंगनवाड़ी केंद्र हो जिससे उसी गांव में गरीब घर की महिलाएं एवं बच्चो को पोषण प्राप्त हो सके। और कहा कि विधानसभा मड़िहान के हर ग्राम में आंगनवाड़ी केंद्र होगा, और जहां जिस ग्राम में आंगनवाड़ी केंद्र नहीं होगा, उस गांव को चिन्हित करके आंगनवाड़ी केंद्र बनाया जाएगा, और इन सभी केंद्रों पर समुचित पोषण की व्यवस्था कराई जाएगी। इसके पश्चात माननीय मंत्री जी ने उक्त प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मड़िहान मंडल के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कोल जी एवं उपाध्यक्ष श्रीमान रामेश्वर तिवारी जी एवं श्री बसंत लाल दुबे जी एवं महामंत्री श्री राजकुमार दुबे जी एवं किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री दिनेश सिंह जी एवं ब्लाक प्रमुख पटेहरा के प्रतिनिधि श्री जग प्रकाश कोल जी एवं राजगढ़ के ब्लाक प्रमुख श्री गजेंद्र सिंह जी एवं जिला पंचायत सदस्य श्री मनीष सिंह जी एवं श्री राजेश सिंह (राजू) जी एवं श्री सुरेश यादव जी एवं श्री पारस कोल जी एवं श्री अजय कोल जी एवं ग्राम प्रधान हड़ौरा के प्रतिनिधि श्री शिवपाल यादव जी एवं ग्राम प्रधान श्री अभिषेक सिंह जी एवं खंड विकास अधिकारी पटेहरा श्री श्वेतांक सिंह जी श्री एवं सेक्टर संयोजक श्री संजय विश्वकर्मा जी एवं श्री छेदी लाल गुप्ता जी एवं श्री राहुल दुबे जी एवं श्री दयाशंकर बिंद जी एवं श्री रंजीत प्रजापति जी एवं डीपीओ एवं सीडीपीओ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।









