बलरामपुर: मछुआरों से भरी पिकअप पलटी, एक की मौत व 10 लोग घायल

Facebook
X
WhatsApp

बलरामपुर के तुलसीपुर में शुक्रवार रात स्थानीय थाने के चैपुरवा गांव के निकट बौद्ध परिपथ पर मछुवारों से भरी पिकअप पलट जाने से घटनास्थल पर एक की मौत हो गई जबकि 10 घायल हो गए। दो की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

प्रभारी निरीक्षक जय दीप दुबे ने बताया कि मछुआरे गैसड़ी के मछली बाजार में मछली बेच कर पिकअप गाड़ी से वापस तुलसीपुर आ रहे थे जिसमें 16 लोग सवार थे। बौद्ध परिपथ पर चैपुरवा  गांव के निकट अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गई।

सूचना मिलने पर तत्काल उनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुलसीपुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने गंगासागर (40) पुत्र नवगोड़े निवासी नई बाजार तुलसीपुर को मृत घोषित कर दिया जबकि राम कुबेर (40) पुत्र साधू एवं कल्लू (50) पुत्र रहमतुल्लाह निवासी पुरानी बाजार तुलसीपुर को गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

वहीं, स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ओंकार (32) पुत्र अयोध्या, गोलू (30) पुत्र साहबे, नान बाबू (45) पुत्र पाले सभी निवासी ग्राम बड़गांव, आसिफ पुत्र अयूब निवासी पुरानी बाजार, वीरेंद्र (21) पुत्र धनीराम, जगदीश (26) पुत्र ब्रह्मानंद, सुरेश (32) पुत्र सत्यदेव व लव कुश (20) पुत्र ब्रह्मानंद सभी निवासी सेखुइनियाकला को मामूली चोटें आई हैं।

इन लोगों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया लाश को पंचनामा करके पीएम के लिए भेजा गया है।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें