आज सिटी मान्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड, लखनऊ के प्रांगण में राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी द्वारा निशुल्क कोरोना वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय युवा हिंदू वाहिनी की मातृशक्ति प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रमुख समाजिक कार्यकर्ता श्रीमती राखी सिंह द्वारा किया गया। इस आयोजन में 500 लोगो का निशुल्क वैक्सीनेशन किया गया।

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती नम्रता पाठक समाजसेविका (पत्नी श्री ब्रजेश पाठक कानून मंत्री) का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया

कार्यक्रम की अतिथि श्री महंत गोस्वामी अनुराग भ्रगुवंशी (राष्ट्रीय अध्यक्ष) एवं श्रीमती शिल्पी भ्रगुवंशी (राष्ट्रीय अध्यक्षा – मातृशक्ति) का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया

डा• विनीता कामरान जी (प्रधानाचार्य सिटी मान्टेसरी स्कूल) के विशेष सहयोग से यह कार्य सम्पन्न हुआ।
Post Views: 2









