सड़क पर गड्ढे में बाइक जाने से गिरी नवविवाहिता, पीछे आ रहे ट्रक ने रौंदा, 2 महीने पहले ही हुई थी शादी

Facebook
X
WhatsApp

प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सड़कों पर बने गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। रविवार को लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बने गड्ढे में बाइक गिरने से एक नवविवाहित महिला की मौत हो गई। बाइक गड्ढे में गिरते ही पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गई। तभी पीछे से आ रहा ट्रक उसे कुचलते हुए निकल गया।

लखनऊ में सरोजनीनगर थानाक्षेत्र के पिपरसंड गांव निवासी सनी मानक अपनी पत्नी शिवांगी को बाइक से लेकर जा रहा था। कानपुर रोड पर शहीद पथ तिराहे से 50 मीटर आगे हाईवे पर बने बड़े से गड्ढे में उसकी बाइक का पहिया अचानक जा गिरा। इस पर पीछे बैठी उसकी पत्नी सड़क पर गिर गई। तभी पीछे से आ रहा ट्रक शिवांगी के सिर को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। घटनास्थल पर मौजूद पुलिस ने ट्रक का पीछा करके चालक सहित पकड़ लिया। उधर शिवांगी को आनन-फानन में लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सनी एक निजी बैंक की चौक शाखा में मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले ही शिवांगी से शादी हुई थी। शादी के बाद से शिवांगी मायके नही गयी थी। रविवार को पहली बार उसे मायके छोड़ने जा रहे थे। मायके में लोग पहली बार शिवांगी के आने का इंतजार कर रहे थे। लेकिन किस्मत ने ऐसी करवट ली कि वह मायके पहुचने से पहले ही मौत के मुह में समा गई।

अमौसी एयरपोर्ट को लखनऊ से जोड़ने वाला कानपुर हाईवे सबसे वीआईपी रोड है। यहीं से आए दिन राज्यपाल, मुख्यमंत्री से लेकर दर्जनों मंत्रियों और विधायकों का काफिला गुजरता है। बीते कुछ दिनों में दो बार राष्ट्रपति और तीन बार प्रधानमंत्री भी इसी सड़क से होकर लखनऊ भ्रमण पर आ चुके हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी वीआईपी आवागमन पर इन गड्ढों को मिट्टी से भरकर उसपर कालीन बिछा दी जाती है। थोड़े दिन बाद मिट्टी हट जाती है और गड्ढे फिर नजर आने लगते हैं। सरोजनीनगर थाने की कानपुर रोड चौकी इंचार्ज कुशल तिवारी का कहना है कि ट्रक को पकड़ लिया गया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें