बिहार के मधुबनी जिले के बिस्फी से भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। इसी कड़ी में उन्होंने दरभंगा में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा दिये गए बयान का समर्थन करते हुए कहा कि हिन्दुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति हिन्दू है, जिन्हें इस पर शक है वे अपना डीएनए टेस्ट करवा लें। यहां के मुसलमान दूसरे देशों में हिन्दू मुसलमान के रूप में पहचाने जाते हैं। इसके अलावा भाजपा विधायक हिरभूषण ने AIMIM असदुद्दीन ओवैसी को बरसाती मेंढक बताते हुए जिन्ना का दूसरा रूप करार दिया। उन्होंने कहा कि देश में तालिबानी और आतंकवादी सोच के लोग भी हैं।
इसके अलावा कहा कि ऐसे लोग अफगानिस्तान जा सकते हैं। वहां पेट्रोल और मकान भी सस्ते में मिलते हैं। हिन्दुस्तान में सबी धर्मों के लोग रहते हैं। इतना सुंदर देश को वामपंथी विचारधारा के लोग और इस्लामिक कट्टरपथी नर्क बनाना चाहते हैं। लेकिन नरेंद्र मोदी और अमित शाह के रहते ये कभी सफल नहीं हो सकते।
इसके अलावा भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा कि दरभंगा और बिहार में भी ऐसे घुसपैठिये हैं, जिन्हें चिन्हित कर बाहर भेजना चाहिए। तालिबानियों को आजादी के लड़ाके बताने वालों को नेहरू और महात्मा गांधी का उदाहरण देते हुए कहा कि हिंदुस्तान की आजादी की लड़ाई में कभी भी किसी पर अत्याचार नहीं किया। लेकिन विश्व के इस्लामिक देशों में क्या हो रहा है। हिंदुस्तान में बैठे लिबरल गैंग और बुद्धिजीवी कहलाने वाले वामपंथी चुप हैं।
वहीं ओवैसी के उत्तर प्रदेश दौरे को लेकर अयोध्या का नाम फैजाबाद लिखने पर विधायक ने कहा कि उनके द्वारा नाम बदलने से कुछ नही होगा। पांच सौ वर्षों से जो कलंक वहां था उसे मिटा कर वहां भव्य राम मंदिर बनाया जा रहा है। ओवीसी राजनीत फायदे के लिए ऐसा कर रहे हैं। हिन्दुस्तान अब 1947 वाला हिंदुस्तान नहीं है। देशद्रोही सोच रखने वालों को कूचल दिया जाएगा।









